Bigg Boss 16 Ke Abdu Rozik Ne Batai Sagai Tootne Ki Wajah: 'बिग बॉस 16' फेम और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दू रोजिक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब्दू रोजिक को उनकी क्यूटनेस के लिए खूब जाना जाता है। उन्होंने अपने अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन हाल ही में अब्दू रोजिक अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। अब्दू रोजिक ने अप्रैल 2024 में सगाई की थी। उन्होंने एक एमिराती लड़की संग शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। लेकिन जुलाई 2024 में ही अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) की सगाई टूट गई। इस बात की जानकारी खुद अब्दू रोजिक ने पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं अब एक पॉडकास्ट में अब्दू रोजिक ने सगाई टूटने की वजह साझा की है। यह भी पढ़ें: गरीबी ने इस हसीना को बना दिया था चोर, बचा-खुचा खाकर पाला अपना पेट; आज है करोड़ों की मालकीन
अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने दीप्ति सधवानी संग बातचीत के दौरान बताया कि उनकी सगाई आखिर क्यों टूटी थी। 'बिग बॉस 16' फेम ने बताया कि कैसे दुनिया के तानों ने उनकी मंगेतर को परेशान कर दिया था। अब्दू रोजिक ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मेरी सगाई हुई थी। हम शादी करने वाले थे। लेकिन जैसा कि मैंने हमेशा बताया है कि मेरे दुश्मन बहुत हैं। मेरे साथ कई चीजें चलती रहती हैं। लोगों ने बहुत दखलअंदाजी की। मुझे पता नहीं कैसे उसका (एक्स-मंगेतर) का नंबर लोगों को मिल गया और वो उसे मैसेज करने लगे कि वो हाइट में बहुत छोटा है। तुम उससे शादी कैसे करोगी? कैसे तुम लोग मैनेज करोगे? इस तरह की कई बातें कही गईं। उससे बहुत गलत सवाल किये गए और हद से ज्यादा परेशान किया गया।" यह भी पढ़ें: TV के इस पॉपुलर एक्टर ने दो साल तक झेली बेरोजगारी, तंगी में काटा जीवन; हनुमान भक्ति ने खोला रास्ता

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने बताया कि उनकी मंगेतर इतनी बातें नहीं सह पाईं। अब्दू रोजिक ने इस बारे में कहा, "इतनी सारी बातें और ताने सुनकर वो खुद को संभाल नहीं पाई। उसने आखिरकार मुझसे कह दिया कि मैं माफी चाहती हूं। उसने कहा 'मुझे पता है कि तुम बहुत हिम्मतवाले हो, तुम ये सब झेल सकते हो। लेकिन मैं इतना नहीं सह सकती।' तो मैंने भी कहा कि ठीक है, मुझे कोई परेशाी नहीं। अब इस चीज को काफी वक्त बीत चुका है।" अब्दू रोजिक ने बताया कि उनके और एक्स-मंगेतर के बीच कोई भी नाराजगी नहीं है।
