टीवी मसाला

Karishma Tanna की हुई तीन शादियां, खुलासे ने उड़ाए फैंस के होश, वरुण से पहले किन दो संग लिए थे फेरे?

Karishma Tanna Ki Hui Teen Shadiyan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की तीन शादियां हो चुकी हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने सोहा अली खान संग पॉडकास्ट में किया है।

Image

करिश्मा तन्ना की हो चुकी हैं तीन शादियां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Karishma Tanna Ki Hui Teen Shadiyan: टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली करिश्मा तन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब दिल जीता है। करिश्मा तन्ना शादी के 4 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। कुछ ही दिनों पहले उनकी गोद-भराई की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें वह हद से ज्यादा खूबसूरत लगीं। लेकिन हाल ही में करिश्मा तन्ना को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने सोहा अली खान संग बातचीत में बताया था कि उनकी वरुण बांगेरा संग शादी से पहले भी दो शादियां हुई हैं। इस बात ने फैंस को चौंकाकर रख दिया है और ये भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वरुण बांगेरा से पहले करिश्मा तन्ना ने आखिर किसके साथ फेरे लिये थे। यह भी पढ़ें: Karishna Tanna की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, प्रेग्नेंसी में पिंक साड़ी पहन लगीं बेहद खूबसूरत

    करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बताया कि उनकी दो शादियां मांगलिक दोष के कारण हुई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि एक शादी उनकी पेड़ से और दूसरी शादी किसी भगवान के साथ हुई है। करिश्मा तन्ना ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं मांगलिक हूं तो मुझे पेड़ से शादी करनी पड़ी। मांगलिक होने के कारण मेरी एक शादी भगवान से भी हुई है। क्या कारण था, मुझे नहीं मालूम। क्योंकि मैं उस वक्त बहुत छोटी थी। लेकिन मेरी मां की मर्जी थी तो मैंने ये सब किया, क्योंकि उन्हें इन सब में बहुत विश्वास है। मेरे हाथ में जो जन्मपत्री है, वो भी मेरी मां की वजह से है क्योंकि उन्हें इन सबमें विश्वास है। और कई बार वो साड़े साती के बारे में भी बात करती हैं तो ये सभी विधी उन्होंने करवाई, क्योंकि मेरी जल्दी शादी हो।" यह भी पढ़ें: मोनोकिनी पहन प्रेग्नेंट Karishma Tanna ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फोटोज से इंटरनेट पर लगाई आग

    करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इन सभी विधियों की वजह से, मांगलिक दोष हटाने के लिए जो भी तरीके मेरी मेरी मां ने अपनाए, उसी की वजह से मुझे इतना अच्छा पति मिला है। बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा (Varun Bangera) ने साल 2022 में शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए। वहीं अब शादी के चार साल बाद दोनों मम्मी-पापा बनने वाले हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article