Baseer Ali-Bani J Dating Rumors: 'बिग बॉस' के जरिए जबरदस्त पहचान कायम करने वाले बसीर अली और बानी जे इन दिनों 'रोडीज रीबर्थ' में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही सलमान खान के शो में अपना जलवा दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। वहीं अब बसीर अली और बानी जे 'रोडीज री-बर्थ' में झंडे गाड़ रहे हैं। लेकिन हाल ही में दोनों अपने शो से इतर अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, बसीर अली और बानी जे (Bani J) को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। ये अटकलें बसीर अली की लेटेस्ट पोस्ट के बाद लगनी शुरू हुईं। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'उसके कपड़े पहनकर उसी से परेशानी...'- माही विज पर भड़की उदिति की टीम, जमकर हुई जुबानी जंग
बसीर अली (Baseer Ali) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रील शेयर किया, जिसमें वह खुद ब्लैक शेरवानी में नजर आए। वहीं उनके साथ वीडियो में बानी जे भी नजर आईं, जो हरे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं। इस वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। बसीर अली ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "थोड़ी चमक, थोड़ी शरारत और ढेर सारा त्योहार का उत्साह।" बसीर अली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वह बानी जे के साथ नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बसीर ने लिखा, "लाइट्स और छोटे पलों में कैद हो गया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: दिवाली पर Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग, करीबी शख्स की मौत, पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द
बसीर अली (Baseer Ali) की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "एक साथ आप बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या आप दोनों डेट कर सकते हैं?" तीसरे यूजर ने लिखा, "बानी और बसीर साथ में, क्या बेस्ट कॉम्बो है।" बता दें कि बसीर अली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी बानी जे की फोटो शेयर की थी, जिससे डेटिंग की अटकलों को और बढ़ावा मिला।
