Anurag Dobhal Health Update: बिग बॉस फेम अनुराग डोगाल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अनुराग डोभाल ने जान देने की कोशिश की थी। अनुराग ने अपनी फॉर्च्यूनर कार को तेज रफ्तार से चलाते हुए डिवाइडर से टकरा दी। इस हादसे में अनुराग डोभाल बुरी तरह से घायल हो गए थे। इसके बाद अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया था। बीते दिन उनको आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अनुराग की तबीयत फिर से बिगड़ गई है।
pic credit- instagram
अनुराग डोभाल की तबीयत बिगड़ी
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत गुरुवार को आईसीयू से थोड़ी देर के लिए निकलने के बाद फिर बिगड़ गई है। उन्हें हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार क्रैश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मैनेजर रोहित पांडेय ने शनिवार सुबह इंस्टाग्राम पर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, 'अनुराग भाई की हालत सुबह तक स्थिर थी, लेकिन अब गंभीर हो गई है। एक्सीडेंट में उनके फेफड़े भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण संक्रमण हो गया है। उन्हें गंभीर निमोनिया का पता चला है। वे अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।' रोहित ने आगे लिखा, 'सबसे गुजारिश है कि उनके लिए प्रार्थना करें।' गुरुवार को अनुराग को आईसीयू से डिस्चार्ज किया गया था। रोहित ने उस समय उनकी एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें अनुराग अस्पताल के बेड पर लेटे हुए मुस्कुराते और पीस साइन दिखाते नजर आ रहे थे। कैप्शन में लिखा था, 'अपडेट: अनुराग भाई आईसीयू से बाहर हैं। हम 24x7 उनके साथ हैं। उनकी जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना करें।'
फैंस कर रहे है दुआ
बता दें कि अनुराग डोभाल ने एक यूट्यूब वीडियो में अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न और परेशान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी इंटरफेथ शादी रितिका के कारण परिवार के साथ हुए व्यवहार की शिकायत की और वीडियो को अपना 'आखिरी' बताया। उन्होंने कहा था कि अगर उनके साथ कुछ हुआ तो उनके माता-पिता और भाई कलम इंक जिम्मेदार होंगे। कुछ दिनों बाद ही अनुराग लाइव के दौरान कार क्रैश कर गए और अस्पताल पहुंचे। अब सभी लोग यही दुआ कर रहे है कि अनुराग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
