बॉडी शेमिंग करने वालों पर आग बनकर बरसीं Ankita Lokhande!!

Ankita Lokhande New Post: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनके जरिए उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

Ankita Lokhande New Post: टीवी (TV) की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अंकिता लोखंडे की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है। इस बीच अंकिता लोखंडे की नई फोटोज सामने आई है, जो कि हर तरफ वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने ट्रोल्स को तगड़ा जवाब दिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ask SRK session: शाहरुख खान ने कैसे मनाई गणेश चतुर्थी? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी)

Ankita Lokhande New Post

अंकिता लोखंडे ने दिया जवाब (pic credit-instagram)

अंकिता लोखंडे ने दिया जवाब

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने शायद बॉडी शेमिंग को लेकर जवाब दिया है। अंकिता लोखंडे ने इस बार अपना बेहद नेचुरल लुक दिखाया है। इससे पहले भी अंकिता को अपने लुक और शरीर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा चुका है। उनके वजन से लेकर पीठ तक को लेकर लोगों ने कमेंट किए हैं। अंकिता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लैक बैकलेस आउटफिट में पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों में उनकी पीठ और स्कीन की नेचुरल टेक्सचर साफ दिखाई दे रही है। स्कीन पर दिखने वाले फोल्ड्स को उन्होंने छिपाने की कोशिश नहीं की।

End of Feed