बिग बॉस और लॉकअप फेम अली मर्चेंट (Ali Merchant) अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी के साथ रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। एक्टर ने बताया कि अंदलीब के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। एक्टर ने कुछ समय पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया है। अली ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल का वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को बुर्ज खलीफा के सामने शादी के लिए प्रपोज किया था। अंदलीब ने अली के प्रपोजल को एक्सेप्ट किया था। अब एक्टर की शादी की डेट सामने आ गई है।
Ali merchant with Girlfriend (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सौंदस मौकफीर ने ऐश्वर्या शर्मा पर निकाली भड़ास, बोलीं-अब उसकी ओवर एक्टिंग आएगी सामने
अली अपनी गर्लफ्रेंड संग 2 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। एक्टर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी चल रही है। उनके पास फिल्में और वेब सीरीज है। एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लखनऊ में शादी करेंगे। इस शादी में परिवार और दोस्त शामिल होंगे।
अली मर्चेंट ने दुबई में किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज
अली की गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी पेशे से मॉडल है। दोनों की पहली मुलाकात एक फैशन शो इवेंट में हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार। अली तीसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं। इससे पहले उनकी दो शादियां हो चुकी है। अली ने ये रिश्ता क्या कहलाता है, सात फेरे समेत कई हिट टीवी शोज में काम किया है।
