'कुछ साथ में कर सकते हैं...' दिल्ली की इंफ्लूएंसर ने एजाज खान को किया एक्सपोज? मच गया बवाल!!

Delhi-based fitness influencer exposes Ajaz Khan: दिल्ली की एक इंफ्लुएंसर वर्षा ने बिग बॉस फेम एजाज खान को लेकर एक पोस्ट किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए वर्षा ने एजाज खान को दुनिया के सामने एक्सपोज कर दिया है। आइए इस रिपोर्ट में नजर डालते हैं।

Delhi-based fitness influencer exposes Ajaz Khan: साल 2026 की शुरुआत में एक नए ट्रेंड के साथ हुई है। सोशल मीडिया पर अबतक कई लोग एक्सपोज हो चुके हैं। इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन से लेकर करण औजला तक के नाम शामिल है। इसी बीच एजाज खान को दिल्ली की एक इंफ्लुएंसर वर्षा ने एक्सपोज कर दिया है। वर्षा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

ajaz khan exposes

pic credit- ajaz khan/ fitvarsha

एजाज खान हुए एक्सपोज

दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फिट वर्षा ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट एजाज खान पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने लीक चैट्स शेयर कीं, जिसमें एजाज खान उनसे दिल्ली में मिलने की बात करते हैं और अपना फोन नंबर भी देते हैं। क्लिप की शुरुआत में फिट वर्षा ने कैप्शन लिखा, 'सब एक्सपोज कर ही रहे हैं तो सोचा मैं भी एक बिग बॉस कंटेस्टेंट को कर ही दूं।' चैट में एजाज लिखते हैं, 'तुम दिल्ली से हो, मैं दिल्ली में हूं।' इसके बाद अपना व्हाट्सएप नंबर शेयर करते हैं। वर्षा पूछती हैं, 'तुम मुझे अपना नंबर क्यों दे रहे हो?' एजाज जवाब देते हैं, 'बात करने के लिए। हम साथ कुछ कर सकते हैं। मैं दिल्ली में हूं।' आखिर में वर्षा उन्हें 'गेट लॉस्ट' कहती हैं। इस पर एक फैन ने कमेंट किया, 'गेट लॉस्ट वाला बहुत अच्छा लगा।' अभी तक एजाज खान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

End of Feed