Bigg Boss 20: '10-12 बार...' यंग DSA ने किया शॉकिंग खुलासा, GF समीक्षा को कई बार चीट करने की बात कबूली

Yung DSA Confessed To Cheating On His Girlfriend: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में यंग डीएसए ने जिंदगी से जुड़ा शॉकिंग खुलासा किया है। यंग ने माना कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को चीट किया है।

Yung DSA Confessed To Cheating On His Girlfriend: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में यंग डीएसए (Yung DSA) को काफी पसंद किया जा रहा है। 22 साल के यंग शो में काफी मैच्योरिटी के साथ अपना गेम खेल रहे हैं और इस वजह से उनके अंदाज की हर बार तारीफ हुई है। शो में यंग ने खुलासा किया था कि वह एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिससे वह प्यार करते हैं। इसके बाद घरवालों ने खुद ही अंदाजा लगा लिया था कि यंग की गर्लफ्रेंड का नाम समीक्षा है। यंग अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड को 'पसंदीदा औरत' कहते हैं, लेकिन अब यंग ने शो में शॉकिंग खुलासा किया है। यंग ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को चीट करने की बात कबूली है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने रोहित शेट्टी का किया 'अपमान', गुल्लू की मां का मैसेज सुन छूटी सबकी हंसी

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

यंग डीएसए ने किया शॉकिंग खुलासा

    बिग बॉस 20 में यंग डीएसए को अपने परिवार का ऑडियो क्लिप सुनने का मौका मिला। इस दौरान यंग के पापा, मां और भाई की आवाज सुनाई थी। यंग के लिए उनकी गर्लफ्रेंड से जुड़ा कोई मैसेज नहीं आया, जिस वजह से वह काफी घबरा गए। यंग परिवार का ऑडियो क्लिप सुनने के बाद अपनी घबराट स्काउट ओपी के सामने बयां करते हुए नजर आए। यंग बार बार स्काउट को बोल रहे थे, 'वो मुझे छोड़ तो नहीं देगी ना।' इसके बाद यंग स्काउट के कान में धीरे से बताते हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को कई बार धोखा दिया है। यंग स्काउट के सामने खुलासा करते हुए कहते हैं, 'मैंने चीट किया उसके बहुत बार। 10 -12 अलग अलग टाइम।' यंग की बातें सुनकर कुछ सेकंड के लिए स्काउट हैरान हो जाते हैं और फिर वो कहते हैं, 'तब भी वो तेरे साथ रही ना।' (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने रोहित शेट्टी का किया 'अपमान', गुल्लू की मां का मैसेज सुन छूटी सबकी हंसी

      स्काउट ने यंग को संभाला

      स्काउट की बात का जवाब देते हुए यंग कहते हैं, 'उसे कुछ पता नहीं था।' इस पर स्काउट बोलते हैं, 'यहां आने से पहले अभी तक रही है ना।' इस पर डरते डरते यंग कहते हैं, 'जब मैं यहां पर आया था तब उसे पता चला होगा।' यंग की ये बातें सुनकर स्काउट उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं।

      End of Feed