Bigg Boss 20 Update: टीवी पर कब दस्तक देगा सलमान खान का रियलिटी शो? शूटिंग की डेट का हुआ खुलासा

Bigg Boss 20 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 20 पर बड़ा अपडेट आया है। शो कब से शुरू होगा? सवाल फैंस के मन में बना हुआ है और अब शो के ऑन एयर होने की तारीख आ गई है।

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी है। शो के नए सीजन का अब तक ऑफिशियली ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में धीरे धीरे शो से जुड़े अपडेट आ रहे हैं। बीते दिनों ही बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की प्लानिंग सामने आई थी। इसके अलावा उन सेलेब्स का नाम भी सामने आने शुरू हो गए हैं, जिन्हें मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया जा रहा है और इन सबके बीच, अब बिग बॉस 20 की शूटिंग की डेट सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) पर सलमान खान कब से काम करने वाले हैं? (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मर्डर और तलाक देख कांप गईं Kanchi Singh, 30 साल की उम्र में शादी से किया इनकार; परिवार ने दिया ऐसा रिएक्शन)

Bigg boss 20 salman khan

Bigg boss 20 salman khan (photo credit- instagram)

कब से आएगा बिग बॉस 20

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बिग बॉस 20 की शूटिंग की तारीख का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि बिग बॉस 20 के लिए मेकर्स ने 21 सितंबर की तारीख चुनी है। इस दिन से सलमान खान शो की शूटिंग में जुट जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। बीते दिनों ही खबर आई थी कि नयनतारा और सलमान खान फिल्म के लिए साथ शूटिंग कर रहे हैं। दावा हि कि सलमान खान अपनी इस फिल्म की शूटिंग बस खत्म करने वाले हैं। इसके बाद ही वह बिग बॉस 20 को हाथ लगाएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Mahhi Vij के साथ कैसा था Jay Bhanushali के परिवार का बर्ताव? तलाक के बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

salman khan bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    मेकर्स ने बदली अपनी प्लानिंग

    बता दें कि बिग बॉस के हर सीजन में उन सेलेब्स को शामिल किया गया है, जो बीते पुराने किसी सीजन का हिस्सा नहीं रहा है। इस बार मेकर्स अपनी ये परंपरा तोड़ रहे हैं। बिग बॉस 20 में उन सेलेब्स को शामिल किया जाएगा, जो शो के पुराने सीजन का हिस्सा भी रह चुके हैं। दावा है कि इस बार शो में उन 8 सेलेब्स को बुलाया जाएगा, जिन्होंने पुराने सीजन में कदर मचा दिया था। ये सेलेब्स आकर बिग बॉस 20 में हंगामा मचा देंगे। इनके अलावा 8 नए सेलेब्स को शो में जगह दी जाएगी। इस दौरान 8 पुराने और 8 नए चेहरे के साथ बिग बॉस 20 की शुरुआत होगी।

    End of Feed