Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लड़ाई-झगड़े लगातार हो रहे हैं। कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से शो में लड़ते दिखाई दे देते हैं। शो के शुरुआती दिनों में आसिफ खान (Aasif Khan) और काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की अच्छी खासी दोस्ती दिखाई गई, लेकिन अब दोनों किसी न किसी वजह से भिड़ते रहते हैं और दोनों एक बार फिर कैप्टेंसी टास्क में लड़ने वाले हैं। शो में इस हफ्ते यंग डीएसए, माही विज और उदिति सिंह कैप्टेंसी के दावेदार बने हैं और अब इनके बीच कांटे की टक्कर होने वाली है, जिसका प्रोमो सामने आ गया है। इस टास्क के दौरान काजी और आसिफ की गंदी लड़ाई हुई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ड्रैगन Kanika Mann को मिला TV की नागिन Mouni Roy का सपोर्ट, एक्ट्रेस की इस चीज से हुईं इंप्रेस
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
