Bigg Boss 20: करण वाही को देखना भी नहीं चाहतीं Uditi Singh! बोलीं- मैं किसी और को पसंद करती हूं...

Bigg Boss 20 Uditi Singh On Karan Wahi Entry: 'बिग बॉस 20' में करण वाही की एंट्री पर उदिति सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह शो में एक्टर को नहीं चाहती हैं।

  • Bigg Boss 20 Uditi Singh On Karan Wahi Entry: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। चंद दिनों पहले ही उदिति सिंह ने शो में करण वाही संग ब्रेकअप पर अपने दिल का गुबार निकाला था। उदिति सिंह ने बताया था कि कैसे करण वाही संग ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें आज भी पछतावा होता है कि उन्होंने खुद के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा। वहीं अब उदिति सिंह ने शो में करण वाही की वाइल्डकार्ड एंट्री पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह शो में करण को नहीं देखना चाहतीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'गलती हो जाती है', Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग पर उठे सवाल, Salman Khan ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी
  • Bigg Boss 20: उदिति सिंह ने करण वाही की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    • 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आया कि काजी तौकीर, उदिति सिंह, अमन गांधी, माही विज और अरिश्फा खान के सामने कहते हैं कि अगर शो में किसी का एक्स आ गया तो? इसपर उदिति सिंह बोलती हैं कि किसी का कौन? वहीं अरिश्फा खान ने जवाब दिया कि ये तुम दोनों की ही बात कर रहे हैं। ऐसे में उदिति सिंह ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आएंगे।" वहीं अमन गांधी ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को लेकर कहा, "नहीं वो नहीं आ सकती, वो कलर्स का ही नया शो कर रही है।" दूसरी ओर उदिति सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "वो वाइल्डकार्ड बनकर नहीं आएगा, आता तो शुरू से आता। मुझे नहीं चाहिए। लेकिन मैं जब ये सब झेल सकती हूं तो उसे तो झेल ही सकती हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की फैन हुईं Hina Khan, गेम की तारीफ करते हुए बोलीं- 'जीत कर आओ लड़के'
    • End of Feed