Bigg Boss 20: काजी तौकीर संग तुलना पर भड़के Shalin Bhanot, ट्रोल्स पर बोले- मैं एक ही हूं...

Bigg Boss 20: सलमान खान में नजर आए काजी तौकीर की तुलना शालीन भनोट से हो रही हैं। इस पर शालीन ने चुप्पी तोड़ी हैं और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने सुपरस्टार की तरह एंट्री ली। काजी सिंगर हैं और वह शो में खुद को किसी सुपरस्टार से कम नहीं दिखा रहे हैं, लेकिन शो में काजी का अंदाज लोगों को खास पसंद नहीं आया है। वह अपने बर्ताव की वजह से शो में आते ही ट्रोल होने लगे। इतना ही नहीं, लोगों ने उनकी तुलना शालीन भनोट (Shalin Bhanot) से करनी शुरू कर दी है और इस पर शालीन भनोट का गुस्सा फूटा है। बिग बॉस 16 में नजर आए शालीन भनोट ने काजी तौकीर की तुलना खुद से होने पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Nikki Tamboli-Arbaz Patel के बच्चों का क्या होगा धर्म? एक्ट्रेस ने सरेआम किया खुलासा

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    शालीन भनोट का फूटा गुस्सा

    शालीन भनोट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शालीन ने काजी तौकीर की तुलना खुद से होने पर चुप्पी तोड़ी है। इस वीडियो में शालीन भनोट बोलते हैं, 'ये हर बार जब बिग बॉस चालू होता है तो मैं कहां से आ जाता हूं। मैं बिग बॉस सीजन 16 में था, लेकिन मैं हर सीजन में कहीं न कही से जुड़ जाता हूं। हर एक सीजन में किसी न किसी को मुढसे कंपेयर करते हैं। क्यों करते हैं मुझे समझ नहीं आता है यार। 17 में अभिषेक मुझसे जाना चाहिए थे। 18 में भी मेरी बातें हो रही थीं। 19 में एक लड़की को मुझसे कंपेयर किया गया था और बीच में एक हर्षद वाला भी आ गया था। अब ये हो गया सीजन 20 और बोल रहे हैं कि ये दूसरा शालीन है। मैं एक ही हूं। कोई दूसरा शालीन नहीं है। मुझसे कंपेयर करना बंद करो।' टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में पहले दिन ही Mahhi Vij की अकड़ देख खुश हुईं Ankita Lokhande, बोलीं- 'मेरी शेरनी'

      बिग बॉस 16 में दिखे थे शालीन भनोट

      बता दें कि बिग बॉस 16 में शालीन भनोट की एंट्री पर फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन शो में शालीन का अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया था। इतना ही नहीं, बिग बॉस के उस सीजन में शालीन, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान का जबरदस्त ट्राइएंगल बना था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। टीना और शालीन की नजदीकियां भी लोगों को देखने के लिए मिली। इस वजह से शालीन काफी ट्रोल हुए थे।

      End of Feed