Bigg Boss 20 Shah Rukh Khan To Make Entry: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'बिग बॉस 20' को लेकर अभी से ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। 'बिग बॉस 20' का बीते दिन टीजर सामने आया, जिसमें सलमान खान ने बतौर होस्ट धमाकेदार एंट्री की। इतना ही नहीं, सलमान खान ने सीजन 20 के ट्विस्ट का हिंट देते हुए कहा कि इस बार शो में करण-अर्जुन ट्विस्ट देखने को मिलेगा। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का टीजर सामने आने के बाद से ही लोगों ने शो को लेकर अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया है। वहीं अब 'बिग बॉस 20' को लेकर अटकलें लग रही हैं कि सलमान खान के साथ-साथ शाहरुख खान की भी शो में एंट्री हो सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, नए प्रोमो से Salman Khan ने बताया गेम का बड़ा ट्विस्ट
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़े एक फैन पेज ने एक्स पर ट्वीट साझा किया, जिसमें उसने शाहरुख खान की एंट्री की बात कही। 'बिग बॉस 20' को लेकर फैनपेज ने लिखा, "रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान को सलमान खान के साथ-साथ शो होस्ट करने के लिए अप्रोच किया गया है। करण-अर्जुन स्पेशल।" 'बिग बॉस 20' से जुड़ा ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो रहा है। दूसरी ओर कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि शाहरुख खान 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड प्रीमियर पर एंट्री करेंगे और सलमान खान के साथ शो की शोभा बढ़ाएंगे। हालांकि 'बिग बॉस 20' में उनकी एंट्री की खबर अभी केवल अटकलों तक ही सीमित है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: स्टेज पर अनुपमा को लगेगा बड़ा झटका, वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री से पलटेगा गेम
पुराने खिलाड़ियों की होगी एंट्री?
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के करण-अर्जुन थीम पर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शो में इस बार मुकाबला पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच हो सकता है। जिस तरह "खतरों के खिलाड़ी 15' में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई तो वहीं इस बार 'बिग बॉस 20' में भी पुराने कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
