Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और स्काउट ओपी (Scout OP) का रिश्ता लगातार चर्चा बटोर रहा है। शो में दोनों एक दूसरे को भाई बहन बोलते हैं। बीते वीकेंड का वार में लव ने स्काउट को राखी तक बांधी है, लेकिन दोनों की नजदीकियां देखकर हर किसी के मन में सवाल उठ रहे हैं। हर कोई दोनों को सीमा तय करने की सलाह दे रहा है और इन सबके बीच, अब दोनों के बीच नया विवाद हो गया है, जिस पर स्काउट के रिएक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया। स्काउट शो में गंजे हो गए हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने खूब ड्रामा किया। Bigg Boss 20 Highlights: चक्कर खाकर गिरीं Mahhi Vij, Yung संग हाथापाई के बाद स्काउट को मिली सख्त सजा
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
