Bigg Boss 20: स्काउट ओपी और Love Gill में हुई गंदी लड़ाई, गेम के चक्कर में खत्म हुआ भाई-बहन का रिश्ता?

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी का बॉन्ड काफी मजबूत दिख रहा है, लेकिन अब दोनों की भयंकर लड़ाई होती हुई नजर आएगी। दोनों की लड़ाई का प्रोमो आ गया है।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी का रिश्ता लगातार लोगों का ध्यान खींच रहा है। शो में दोनों एक दूसरे को भाई बहन कहते हैं, लेकिन दोनों की नजदीकियों ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। शो में लव और स्काउट को एक दूसरे से डिस्टेंस बनाए रखने की नसीहत दी गई है, लेकिन दोनों नहीं मानते हुए नजर आए। वहीं, अब दोनों के रिश्ते में पंगा होता हुआ नजर आया है। शो में पहली बार लव गिल और स्काउट ओपी की बीच भयंकर झगड़ा हुआ, जिस वजह से आम्रपाली दुबे को बीच में आना पड़ा। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Rise And Fall 2: प्रियंका चाहर चौधरी को पछाड़ Shehzad Poonawalla बने विनर, ट्रॉफी के साथ मिले 35 लाख रुपये

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    लव गिल और स्काउट ओपी के बीच हुई लड़ाई

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल और स्काउट ओपी एक दूसरे के बुरी तरह बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि स्काउट आम्रपाली से पूछते हैं, 'एक हमारा इंसीडेंट हुआ था, जिसमें क्या बोला था?' इस पर आम्रपाली कहती हैं, 'कुछ लोगों के साथ कंफर्टेबल हुई मैं ऐसे जोक्स करने में। बाकी लोगों के साथ नहीं हूं। तो मत कर।' इस पर स्काउट चिढ़कर बोल देते हैं कि ऐसा टॉन्ट उन्हें पसंद नहीं है। इसके बाद अचानक ही स्काउट और लव की बहस शुरू होत जाती है। लव स्काउट से चिल्लाते हुए बोलती हैं, 'अगर आपको पसंद नहीं है तो मैं बात नहीं करूंगी।' इस पर स्काउट बोलते हैं, 'ये गुस्सा मुझ पर मत निकाल।' तब लव कहती हैं, 'मैं आपके हिसाब से नहीं चलूंगी। स्काउट दिमाग में ढाल ले कि मजाक उतना ही करो जितना बर्दाश्त कर सको।' इस मौके पर लव स्काउट को काफी सुनाकर चली जाती हैं। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Anil Kapoor और फराह खान ने महिला स्टंट डायरेक्टर को करवाया 9 घंटे करना इंतजार, हुआ बवाल तो मांगनी पड़ी माफी

      लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते पर उठे सवाल

      बता दें कि कुछ समय पहले ही वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी शो में आई थीं। इस मौके पर काशवी का गुस्सा स्काउट और लव दोनों पर निकला था। काशवी ने लव और स्काउट के मसाज पर सवाल उठाया था और अपने बॉयफ्रेंड को लव से दूर रहने की नसीहत दी थी। इतना ही नहीं, काशवी ने लव पर स्काउट को फंसाने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में काशवी ने अपने शब्द वापिस ले लिए थे।

      End of Feed