Bigg Boss 20: सलमान खान नहीं करेंगे इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ होस्ट, रोहित शेट्टी संभालेंगे कमान

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 20, 2026, 05:44 AM IST

Bigg Boss 20 New Host: ‘बिग बॉस 20’ के दर्शकों को इस हफ्ते वीकेंड का वार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने खुद इसका ऐलान किया है।

Bigg Boss 20 New Host: टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में इस हफ्ते दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। शो के वीकेंड एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) घरवालों के साथ नजर आते हैं और उनके झगड़ों से लेकर पूरे हफ्ते की हरकतों तक पर बात करते हैं। लेकिन इस बार वीकेंड का वार में सलमान की जगह एक ऐसे फिल्ममेकर नजर आएंगे, जो रियलिटी शो की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। सलमान ने खुद रविवार के एपिसोड में इस बदलाव की जानकारी दी है। तो चलिए जानते हैं कौन होस्ट करेगा शो। आपको बता दें ये खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान को धमकी मिली है।

Bigg Boss 20 New Host

Bigg Boss 20: सलमान खान नहीं आएंगे वीकेंड का वार में नजर, रोहित शेट्टी करेंगे घरवालों की क्लास (Image Source: IMDb/ Colors TV)

सलमान खान की जगह कौन करेगा होस्टिंग?

सलमान खान का शो बिग बॉस 20 एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह एक खबर है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। सलमान खान इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) शो की होस्टिंग करते नजर आएंगे। सलमान खान ने खुद घरवालों को बताया कि वो आने वाले वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में मौजूद नहीं रहेंगे। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी जगह रोहित शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस ऐलान के बाद फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि फिल्ममेकर रोहित घरवालों को कैसे संभालेंगे और घर के अंदर चल रहे ड्रामे पर उनका क्या रिएक्शन होगा।

End of Feed