Bigg Boss 20: 'जेल में डालो...' ट्रोलर्स के बाद डीपफेक वीडियो बनाने वालों पर भड़के Salman Khan, दी सख्त वॉर्निंग

Bigg Boss 20 Salman Khan On Deepfake Video: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने अब डीपफेक वीडियो का मुद्दा उठाया है और इस पर सख्त एक्शन की मांग की है।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का वीकेंड का वार बीते दो हफ्तों से काफी खास हो रहा है। बीते हफ्ते सलमान खान (Salman Khan) ने ट्रोलर्स को फटकार लगाई थी और उन पैपराजी को भी भर-भरकर सुनाया था, जो एक्ट्रेसेस के बैकशॉट बनाने में लगे रहते हैं। इस मौके पर सलमान ने एआई वीडियो का भी जिक्र किया था, लेकिन इस वीकेंड का वार पर सलमान ने खुलकर एआई वीडियो और डीपफेक की बात की है और ऐसा करने वालों को सख्त वॉर्निंग दी है। सलमान ने ऐसा करने वालों को जेल भेजने की बात कही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें Rhiti Tiwari ने मां संग मिलकर किया था सौतेले पिता पर अत्याचार, एकम बावा ने लगाए गंभीर आरोप

bigg boss 20 salman khan

bigg boss 20 salman khan (photo credit- instagram)

    सलमान खान ने डीपफेक करने वालों को लगाई फटकार

    रविवार के एपिसोड की शुरुआत ही सलमान खान ने ट्रोलर्स और डीपफेक के साथ की और ऐसा करने वालों को फिर से फटकार लगाई। सलमान ने अपनी तरफ से डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं और पैपराजी के बर्ताव पर अपनी राय रखी। सलमान ने बताया कि अब डीपफेक के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। भाईजान ने जिक्र किया कि कैसे एआई का इस्तेमाल करके लोग आसानी से नकली वीडियो बना लेते हैं। इस मौके पर सलमान खान ने कहा, 'किसी ने आपकी AI आवाज लेकर उसे डब किया और किसी को गाली दी। पता है वे क्या कर रहे हैं? वे AI वीडियो बना रहे हैं। बहुत से लोगों के, और मैं भी AI वीडियो में हूं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें Bigg Boss 20: Gauahar Khan ने Yung की भाषा पर उठाए सवाल तो फूटा रैपर के भाई का गुस्सा, दिया मुंहतोड़ जवाब

      सलमान खान ने जेल भेजने की बात की

      सलमान खान ने आगे ये भी कहा, 'जिन लोगों को नहीं पता कि वो एआई वीडियो है वो लोग इसे पोस्ट कर देंगे, लेकिन जिन लोगों ने वीडियो को बनाया है, वो किस तरह के लोग हैं। ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए। जब तक दो-तीन लोग जेल जाएंगे नहीं, तब तक रुकने वाला नहीं है।' सलमान खान ने ऐसा करने वालों पर अपनी नाराजगी जताते हुए सरकार से सोशल मीडिया पर सख्त सेंसरशिप लागू करने की अपील की।

      End of Feed