Bigg Boss 20: काजी तौकीर के कारण बिगड़ा रीति तिवारी का गेम? बाहर आते ही बोलीं- वो पहले इंसान हैं जो...(Exc)

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Says This About Qazi Touqeer: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' से रीति तिवारी बाहर आ चुकी हैं। वहीं उन्होंने हाल ही में काजी तौकीर संग बॉन्डिंग पर अपनी बात कही।

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Says This About Qazi Touqeer: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। शो से बीते सप्ताह रीति तिवारी का एविक्शन हुआ। माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए ने साथ मिलकर रीति तिवारी को एविक्ट कर दिया। वहीं एविक्शन के बाद रीति तिवारी ने अब टेली टॉक इंडिया संग बातचीत की। उन्होंने अपनी गेम के बारे में तो बात की ही, साथ ही काजी तौकीर (Qazi Touqeer) संग अपनी बॉन्डिंग पर भी चुप्पी तोड़ी। रीति तिवारी से जब पूछा गया कि क्या काजी तौकीर के कारण उनकी गेम खराब हुई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: निकाह के बाद Mohsin Khan ने उठाया दुल्हन का घूंघट, तमन्ना को प्यार से लगाया गले; शेयर किया अनदेखा वीडियो

Bigg Boss 20: काजी तौकीर पर रीति तिवारी ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने 'बिग बॉस 20' से बाहर आने के बाद बताया कि उन्हें उनकी मम्मी और मैनेजर ने रियलिटी चेक दिया, जिसे देखकर मैं हैरान थी। लेकिन मुझे जो जरूरी लगता है, वो ये कि अब मैं कौन हूं, उस लेसन से मैं कहां जाने वाली हूं। रीति तिवारी से पूछा गया कि उनके एविक्शन पर माही विज हंस रही थीं, उसे लेकर आपका क्या कहना है? इसपर रीति तिवारी ने जवाब दिया, "बुरा लगा मुझे। लेकिन ये गेम है, यहां नॉमिनेट और एविक्ट होते रहते हैं। लेकिन जैसे गुल्लू ने कहा कि इंसानियत के नाते तरीका होता है बर्ताव करने का। दिन के अंत में आप क्या ही उम्मीद लेकर बैठ सकते हैं। जितनी उम्मीदें लेकर आप बैठेंगे आपको ही तकलीफ होगी। तो बुरा लगा मुझे, लेकिन दिल पर नहीं लिया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट, शो से बाहर आने की खबरों पर भी तोड़ी चुप्पी

रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के दिये तोहफे को भी फ्लॉन्ट किया। उनसे पूछा गया कि जिसकी वजह से आपका गेम और आपकी छवि खराब हुई, उनसे आपका कनेक्शन कैसा है? इस सवाल पर रीति तिवारी बोलीं, "मुझे लगता है कि उनकी वजह से मेरी गेम या मेरी इमेज नहीं खराब हुई। मेरी गेम मेरी वजह से, मेरी भावनाओं की वजह से, मेरे गुस्से के कारण खराब हुई। कुछ पल ऐसे आते हैं जब आप कुछ और ही बन जाते हैं। उनकी वजह से कुछ नहीं हुआ। उनके साथ जो मेरा बॉन्ड बन गया ना, ये रिंग उसका सबूत है। ये मेरी जिंदगी में सबसे मजबूत है। मैं जब घर में गई तो वो पहले इंसान थे, जिनसे मैंने बात की। वो इंसान रोज मुझे आकर बोलते थे कि तू रॉकस्टार है, मैं रॉकस्टार हूं। मुझे उनकी एनर्जी मुझे एहसास दिलाती थी कि आप कुछ अच्छा बनने वाली हैं।"

रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने काजी तौकीर के लिए आगे कहा, "उस घर में मेरा मानसिक संतुलन ही उनके साथ बैठता था। क्योंकि मैं उनके साथ इतना जुड़ गई, तभी आप किसी से इतना प्रभावित हो सकते हैं ना। उनके साथ ही मेरे सबसे ज्यादा भावनाएं निकली हैं। जब उन्होंने मुझे माफ किया तो जो बॉन्ड उस वक्त बनने लगा, वो क्या ही था। मुझे लगने लगा था कि मेरे घर में मेरी जगह महसूस हो रही है। वो बहुत प्यारे हैं, वो रोज मुझे अच्छा महसूस कराते थे।"

End of Feed