Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से कटा रीति तिवारी का पत्ता, मिड-वीक एविक्शन में गिरी गाज

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से रीति तिवारी का पत्ता कट चुका है।

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में हर टास्क कंटेस्टेंट्स की गेम को नया रुख दे रहा है। 'बिग बॉस 20' रा हर एपिसोड दिन पर दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। यूं तो इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए करीब 11 लोग नॉमिनेटेड थे। लेकिन हाल ही में शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसके तहत एक कंटेस्टेंट का पत्ता वीकेंड के वार से पहले ही कट गया। वह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी की मां Rani Tiwari से अलग हुए Ekam Bawa, बताई ये वजह

Bigg Boss 20: रीति तिवारी हुईं एविक्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से रीति तिवारी के एविक्शन ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। डिजिटल न्यूज हब के ट्वीट के मुताबिक, बिग बॉस ने कैप्टेंसी के दावेदारों से पूछा था कि वह किस एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छीनना चाहते हैं। ऐसे में हर किसी ने आपसी सहमति से रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) का नाम लिया। रीति तिवारी की एक लाइफलाइन पहले ही जा चुकी थी। वहीं अब एक और जाने से रीति को शो छोड़कर बीच में ही जाना पड़ा। 'बिग बॉस 20' से रीति तिवारी के एविक्शन को कई दर्शकों ने गलत ठहराया।टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर के मजाक पर भड़कीं कनिका मान, 'घटिया' बताते हुए बोलीं- आपको तमीज सिखाकर जाऊंगी

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से रीति तिवारी के बाहर होने पर एक यूजर ने लिखा, "इसने खुद में सुधार लाना शुरू कर दिया था। हर किसी ने उसे माफ भी कर दिया था। फिर अचानक क्यों?" दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर पोल रिजल्ट से पहले ही रीति को निकाल दिया है तो वोटिंग का फायदा ही क्या है?" तीसरे यूजर ने लिखा, "बिग बॉस उदाहरण देना चाह रहे हैं कि आगे आकर खेलो, हर चीज में मीठा बनने की कोई भी जरूरत नहीं है।"

End of Feed