Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में Yung DSA से हाथापाई पर उतरे Qazi Touqeer, फाड़ी शर्ट; घर में किया हंगामा

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रोज लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग और काजी लड़ रहे हैं। आइए आपको प्रोमो दिखाते हैं।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का गेम जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे कंटेस्टेंट्स का गुस्सा भी साफ नजर आ रहा है। शो में अब बात बात पर किसी न किसी कंटेस्टेंट की बहस हो जाती हैं। कैप्टेंसी टास्क शो में अब तक चल रहा है और इस टास्क में रीति तिवारी-काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की भयंकर लड़ाई हो चुकी है और अब नया बवाल होगा। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजी तौकीर यंग डीएसए (Yung DSA) से भिड़ रहे हैं। इस प्रोमो में काजी का एग्रेशन साफ नजर आ रहा है, जिस पर लोगों ने भी रिएक्ट किया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: ट्रोलर्स के खिलाफ Salman Khan के कदम का Rashami Desai ने किया सपोर्ट, एक्टर को बताया बॉलीवुड में सबसे मजबूत (EXCL)

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    काजी तौकीर और यंग डीएसए में हुई लड़ाई

    बिग बॉस 20 के मेकर्स की तरफ से एक प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें कैप्टेंसी टास्क के तीसरे राउंड की झलक दिखाई गई है। इस टास्क में एक बॉल को बचाते कई कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं और फिर यंग एक बड़े से बॉल को पकडे़ हुए होते हैं। काजी किसी भी कीमत पर उस बॉल को छीनने की कोशिश करते हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि काजी यंग पर चढ़ जाते हैं। इस मौके पर आसिफ बोलते हैं कि यार हर्ट मत करो। यंग भी बोल पड़ते हैं, 'मेरे पैर पर लग गया।' इसके बाद काजी यंग सेदूर हो जाते हैं, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। इस बहस में काजी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह गुस्से में अपनी शर्ट फाड़ देते हैं। इस दौरान काजी बार बार यंग की तरफ आते हैं, जिससे मामला और गर्म हो जाता है।TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में निशाने पर आए Aasif Khan-रीति तिवारी, Mahhi Vij की पूरी टीम ने ऐसे लिया बदला

      कौन बनेगा कैप्टन

      बता दें कि कैप्टेंसी टास्क के आखिरी राउंड में आम्रपाली दुबे, लव गिल और मैरी कॉम जाते हैं। दूसरे राउंड में हारने वाली टीम को मौका मिलता है, जिसमें वे लोग मिलकर जीतने वाली टीम के उन लोगों को रिजेक्ट कर सकते हैं, जिन्हें वे कैप्टन नहीं बनाना चाहते। इस टास्क में यंग, आसिफ, रीति और स्काउट को निशाना बनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टेंसी के आखिरी राउंड में मैरी कॉम की जीत होने वाली हैं और इस हफ्ते वह घर की कैप्टन होंगी।

      End of Feed