Bigg Boss 20 Scout OP On Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स ने अब रिश्तों को साइड में रखकर गेम पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। शो में स्काउट ओपी (Scout OP) और लव गिल एक दूसरे के साथ ही नजर आते थे, लेकिन अब दोनों की बातचीत लगभग बंद है। इतना ही नहीं, अब स्काउट ने गुल्लू के सामने लव गिल के खिलाफ जहर तक उगला है। स्काउट ने उन सारी चीजों का खुलासा किया है, जो लव गिल उनके लिए करती थी और उसी वजह से वह पागल हो गए थे। स्काउट ने ये तक कहा है कि लव उन्हें लगातार कैसे घूरती रहती थीं, जिस वजह से वह ट्रॉमा में चले गए। स्काउट और गुल्लू का ये वीडियो आग लगा रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'मैं अपना वादा नहीं...' Tanya Mittal संग काम करने पर Ekta Kapoor ने तोड़ी चुप्पी
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
