Bigg Boss 20: 'नंगा कर...', Love Gill और Arishfa Khan की जंग से हिला पूरा घर, कैरेक्टर पर उछाला कीचड़

Bigg Boss 20 Love Gill And Arishfa Khan Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरिश्फा खान और लव गिल की लड़ाई से पूरा घर हिल गया।

Bigg Boss 20 Love Gill And Arishfa Khan Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल (Love Gill) इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट बन गई हैं, जो घर में हर कंटेस्टेंट के निशाने पर रही हैं। इन दिनों लव, कनिका और गुल्लू के साथ हैं, लेकिन एक समय पर वह दोनों से भिड़ चुकी हैं। अब लव गिल बाकी सभी घरवालों के निशाने पर रहती हैं। लव और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) की लड़ाई कई बार हो चुकी है और अब दोनों एक बार फिर भिड़ गई हैं। इस लड़ाई में अरिश्फा का गुस्सा लव गिल पर फूटा है। अरिश्फा ने लव को जमकर खरी खोटी सुनाई है। सोशल मीडिया पर दोनों की लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। Bigg Boss 20: लव-स्काउट के रिश्ते की Manish Goel ने बताई सच्चाई, Kaashvi के लिए कही ये बात

bigg boss 20: Love gill arishfa khan fight

bigg boss 20: Love gill arishfa khan fight (photo credit- instagram)

    लव गिल पर फूटा अरिश्फा खान का गुस्सा

    बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में लव गिल, कनिका मान और गुल्ल के साथ अपने फेवरेट सोफा पर बैठी होती हैं और तभी अरिश्फा आती हैं और लव से पूछती हैं कि उनसे क्या कहा था? इस पर लव मजाक उड़ाने के अंदाज से बोल देती हैं, 'जाओ सेरेलेग खाओ।' ये सुनकर अरिश्फा खान भड़क जाती हैं और माही की तरफ ईशारा करते हुए बोलती हैं, 'उन्होने तुझे कहा था ना नंगे वाला... तू ये सब बोलती है ना... तो तू ये सब डिसर्व करती है।' इस पर लव अरिश्फा को भाव ना देते हुए कहती हैं, 'मुझे किसी के मुंह नहीं लगना।' इस पर अरिश्फा भड़कते हुए कहती हैं, 'क्यों... खुद के बारे में कुछ सुनना नहीं होता। तू दूसरे की मम्मियों को बोलेगी... दूसरों के परिवार को। तेरा कोई क्लास नहीं है। अरे खुद को देख जाकर।' 'तैयारी शुरू...', Karan Kundrra और Tejasswi Prakash ने शादी पर दिया अपडेट, प्रेग्नेंसी प्लानिंग का किया खुलासा

      लव गिल ने अरिश्फा खान को नहीं दिया भाव

      शो में अरिश्फा और लव गिल की बहसबाजी ऐसे ही चलती रहती हैं। अरिश्फा की बातों का जवाब देते हुए लव गिल कहती हैं, 'मैं नहीं किसी के कैरेक्टर पर जाती। तुम गई थी। तुमने पहले मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाया है।' हालांकि, यहां पर अरिश्फा हद पार करती हुई नजर आती हैं। वह चिल्लाते हुए कहती हैं, 'गालियां खाने लायक है तू। तू क्या समझती है खुद को।' लव गिल अरिश्फा की इन बातों को भाव ही नहीं देतीं। वह ये सब सुनकर तेज तेज हंसने लगती हैं, जिस वजह से अरिश्फा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस प्रोमो पर लोग अपनी राय दे रहे हैं और हर किसी अरिश्फा खान को गलत बता रहा है।

      End Article
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिट...

      End of Feed