Bigg Boss 20: शाहरुख खान या एक्स कंटेस्टेंट्स नहीं बल्कि ये है 'करण-अर्जुन' ट्विस्ट, अब जाकर हुआ खुलासा

Bigg Boss 20 This Is Karan Arjun Twist: 'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में सलमान खान ने बताया कि शो में करण-अर्जुन ट्विस्ट देखने को मिलेगा। लेकिन ये ट्विस्ट शाहरुख खान या एक्स कंटेस्टेंट्स से जुड़ा नहीं है।

Bigg Boss 20 This Is Karan Arjun Twist: सलमान खान अपने धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। सलमान खान के 'बिग बॉस 20' से जुड़े अभी तक कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं। 'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में सलमान खान ने बताया था कि इस बार शो में 'करण-अर्जुन' ट्विस्ट देखने को मिलेगा। सलमान खान की इस बात से लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि शो में शाहरुख खान की भी एंट्री हो सकती है। दूसरी ओर ये भी अनुमान लगे कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' की तरह इस बार 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में भी पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी, जो नए कंटेस्टेंट्स से मुकाबला करेंगे। लेकिन असल में 'करण-अर्जुन' ट्विस्ट इससे जुड़ा हुआ बिल्कुल भी नहीं है। तो क्या है 'बिग बॉस 20' का करण-अर्जुन ट्विस्ट, ये हम आपको आर्टिकल में बताने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सालों बाद एक ही फ्रेम में नजर आए Gauahar Khan और Kushal Tandon, कैमरे के सामने किया एक-दूजे को नजरअंदा!

Bigg Boss 20 में ये है असली ट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में करण-अर्जुन ट्विस्ट का मतलब है कि कंटेस्टेंट्स को एक और लाइफ मिल सकती है। खबरों के मुताबिक, हर कंटेस्टेंट्स को इस बार 'बिग बॉस 20' में दो लाइफ मिलेगी। अगर एक बार कंटेस्टेंट एविक्ट हो गया तो उसका सफर तुरंत ही शो में खत्म नहीं होगा। बल्कि उसे रेस में आगे बढ़ने का दोबारा मौका मिलेगा। साथ ही 'बिग बॉस' में घर दो हिस्सों में बंट सकता है। जिसमें से एक हिस्से में कंटेस्टेंट्स एविक्शन के बाद रहेंगे और वहां रहकर वापस मुख्य घर में लौटने का मौका हासिल करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi को भारी पड़ा घमंड? Shreya Kalra ने Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतने के बाद बदला एक्ट्रेस का नाम

    End of Feed