Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगा धमाकेदार ट्विस्ट, 2 टीम में बंटेंगे 16 कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 20: शो बिग बॉस 20 पर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें शो का अपडेट दिया है। दावा है कि बिग बॉस 20 में दो टीम होगी। इन टीम के अंदर कंटेस्टेंट्स को अपनी गेम बनानी होगी।

Bigg Boss 20 Big Twist: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के लिए मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शो के प्रोमो भी सामने आ चुके हैं, जिसमें सलमान खान शो में आने वाले ट्विस्ट का हिंट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान प्रोमो में तथास्तू शब्द बोलकर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा चुके हैं। दावा किया जा रहा था कि शो में कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में एंट्री लेंगे। अब इसी पर बड़ा अपडेट आ गया है। इस बार बिग बॉस 20 काफी अलग होने वाला है। शो में टीम बनने वाली है और मेकर्स टीम के अपने इशारे पर नचाने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन 12 सेलिब्रिटीज की धांसू एंट्री, Jennifer Winget का सामने आया प्रोमो?

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट

    बिग बॉस 20 पर एक-एक करके लगातार अपडेट आ रहे हैं, जिस पर फैंस की निगाहें बनी हुई हैं। शो का नया ट्विस्ट सामने आ गया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस बार मेकर्स शो को सबसे अलग बनाने वाले हैं। अब तक 19 सीजन में शो में तमाम कंटेस्टेंट्स अपनी अपनी गेम खेलते हुए नजर आते थे, लेकिन अब घरवाले टीम के रूप में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि बिग बॉस 20 में कुल 16 कंटेस्टेंट्स एंट्री लेंगे और इन 16 घरवालों को दो टीम में बांट दिया जाएगा। यानी इस बार पूरा घर ही दो टीम में बंट होगा और फिर टीम्स के बीच टास्क होगा। हर बार देखना के लिए मिला है कि टास्क में मेकर्स टीम बनाते थे, लेकिन अब कंटेस्टेंट्स टीम में रहकर गेम खेलते नजर आएंगे और इन्हीं के बीच रहकर कंटेस्टेंट्स को अपनी पहचान बनानी है। रिपोर्ट्स तो ये भी है कि मेकर्स शो में पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी करवा सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में एक्टिंग करने के चक्कर में घर से भागा 16 साल का लड़का, Asit Modi का आया रिएक्शन

    bigg boss 20 (photo credit- instagram)

      कौन कौन हुआ अप्रोच

      बता दें कि बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है और इस बार मेकर्स टीवी के कई बड़े कलाकारों को शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 के लिए करण पटेल, जेनिफर विंगेट, शिवांगी जोशी, गीता बसरा, सुनील पाल, माही विज, जन्नत जुबैर, अर्जुन बिजलानी, पर्ल वी पुरी, अंजलि अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को मेकर्स ने अप्रोच किया है। मेकर्स की तरफ से निया शर्मा को भी अप्रोच किया है।

      End of Feed