Bigg Boss 20: सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनकर कदम रखेंगी Mouni Roy, पति से अलग होने के बाद उठाएंगी बड़ा कदम!

Bigg Boss 20 Mouni Roy Approached: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर खबर है कि मेकर्स ने मौनी रॉय को शो के लिए अप्रोच किया है। उन्होंने एक्ट्रेस को अच्छी-खासी रकम भी ऑफर की है।

Bigg Boss 20 Mouni Roy Approached: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' के दस्तक देने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 20' को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। आए दिन 'बिग बॉस 20' से इंडस्ट्री के नामी सितारों के नाम जुड़ रहे हैं, जिन्हें शो में देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 20' से टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का नाम जुड़ा है। मौनी रॉय को लेकर बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उन्हें सलमान खान के शो के लिए तो अप्रोच किया ही है। साथ ही वे उन्हें मोटी रकम देने के लिए भी तैयार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'कोई उसके पीछे पड़ा है'- मौनी रॉय पर Arjun Bijlani का बड़ा खुलासा, बोले- पहले भी ऐसा हुआ है...

Bigg Boss 20 में कदम रखेंगी Mouni Roy? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़ी ये जानकारी बीबी तक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। बीबीतक ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, "ब्रेकिंग! मौनी रॉय को 'बिग बॉस 20' के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स चाहते हैं कि वह शो का हिस्सा बनें वो वे कथित तौर पर उन्हें लाने के लिए मोटी रकम देने के लिए भी तैयार हैं। हमने जो सुना है वो ये कि बातचीत अभी जारी है।" बता दें कि मौनी रॉय को पहले भी कई बार 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन हर बार एक्ट्रेस ने ऑफर को ठुकरा दिया। वहीं इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि मौनी रॉय शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mouni Roy की वजह से पत्नी ने लगाई थी Ashneer Grover की क्लास, डिनर डेट हो गई थी बर्बाद

    End of Feed