Bigg Boss 20 Highlights: काजी तौकीर के मुंह से 'प्रोफेसर' सुनते ही आपा खो बैठे मनीष गोयल, पुराने दिनों को किया याद

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 18, 2026, 06:17 AM IST

Bigg Boss 20 Episode 73: ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस झगड़े ने नया मोड़ लिया है। तो चलिए जानते हैं नए एपिसोड में...

Bigg Boss 20 Episode 73: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते लगातार बदलते नजर आ रहे हैं। कभी हंसी-मजाक में शुरू होने वाली बातें बहस का रूप ले लेती हैं, तो कभी किसी की कही एक बात दूसरे के लिए परेशानी की वजह बन जाती है। शो के 73वें एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस बार मामला मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच बढ़ती तल्खी से जुड़ा रहा। दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है, लेकिन इस बार मनीष के रिएक्शन ने घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को भी हैरान कर दिया।

Bigg Boss 20 Episode 73

Bigg Boss 20: काजी के 'प्रोफेसर' कहने पर क्यों भड़क गए मनीष गोयल? एक्टर ने किया खुलासा (Image Source: Bigg Boss 20)

काजी तौकीर ने मनीष गोयल को कहा 'प्रोफेसर'

'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क से हुई, लेकिन जल्द ही काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच मामला बिगड़ गया। काजी ने कहा कि वो मनीष के साथ कोई तालमेल नहीं बना पाए हैं और अपनी पिछली लड़ाई की वजह से उन्हें नॉमिनेट करने का फैसला किया। हालांकि, दोनों के बीच बातचीत तब और बढ़ गई, जब काजी ने मनीष को 'प्रोफेसर' कहकर बुलाया। मनीष को काजी की ये बात बुरी लगी, जबकि काजी ने सवाल किया कि वह इस पर इतनी ज्यादा रिएक्शन क्यों दे रहे हैं। उनका कहना था कि प्रोफेसर कोई गाली नहीं है और वो तो बस मनीष को इसी नाम से बुला रहे थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

End of Feed