Bigg Boss 20: काजी तौकीर की बातों से खौला Manish Goel का खून, ज्वालामुखी की तरह फटा गुस्सा; हैरान कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर से मनीष गोयल दूर ही रहना पसंद करते हैं, लेकिन अब काजी पर मनीष का गुस्सा फटता है। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोते हैं।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में मनीष गोयल (Manish Goel) हर कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छे हैं, लेकिन काजी तौकीर के साथ उनकी बिल्कुल नहीं बन रही है। शो के शुरुआती दिनों में मनीष काजी के साथ काफी बैठा करते थे, लेकिन दोनों के बीच थोड़ी बहुत बहस हुई और मनीष ने खुद को काजी से अलग कर लिया। हद तो तब हो गई, जब काजी के लड़की वाले मजाक पर मनीष फूट-फूटकर रो गए थे, लेकिन अब मनीष गोयल का काजी पर गुस्सा निकला है। इस दौरान मनीष अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और उन्होंने शो में तोड़फोड़ मचाने पर आ गए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Ramayana के खिलाफ बोलकर बुरे फंसे TV के लक्ष्मण, हुए ट्रोल तो Sunil Lahri ने दिया करारा जवाब

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20 (photo credit- instagram)

    काजी तौकीर पर फूटा मनीष गोयल का गुस्सा

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जो नॉमिनेशन टास्क से जुड़ा हुआ है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि मनीष गोयल को नॉमिनेट करने के लिए काजी आते हैं। काजी मनीष को कहते हैं कि वह अच्छे इंसान हैं और एक प्रोफेसर की तरह लगते हैं और उनकी यही बात उन्हें पसंद नहीं है। मनीष को काजी का प्रोफेसर वाला टैग पसंद नहीं आता और वह भड़क जाते हैं। वह चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि वह एक टीवी एक्टर हैं और एक स्टार हैं। इस दौरान मनीष अपना नाम भी बार बार लेते हैं। हालांकि, काजी इस मौके पर भी मनीष को पोक करते हुए दिखाई देते हैं और कहते हैं कि वह प्रोफेसर ही दिखाई देते हैं और इसमें गलत क्या है। इस मौके पर मनीष अपनी बात रखते हुए बार बार टेबल पर हाथ मारते हैं, जिससे उस पर रखा चश्मा गिर जाता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'विलेन' का टैग मिलने पर फूटा Scout OP की मंगेतर काशवी का गुस्सा, Love Gill के फैंस ने किया टारगेट?

      फूट-फूटकर रोए मनीष गोयल

      प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि मनीष गुस्से में उठकर अपने ऊपर ही पानी से भरा हुआ गिलास गिरा देते हैं और फिर रोने लगते हैं। वह रोते हुए चिल्ला चिल्लाकर बोलते हैं, 'एक अच्छे इंसान को बार बार क्यों छेड़ते हो।' इस मौके पर काजी के चेहरे पर हल्की स्माइल होती है और फिर मनीष उठकर कहते हैं, 'तू मुझे समझ नहीं पाया। तुझे मैंने अपना दिल दिया था।' शो में मनीष की हालत देख तमाम कंटेस्टेंट्स आगे आ जाते हैं और उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। इस मौके पर काजी भी शांत हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।

      End of Feed