Bigg Boss 20 में Anupamaa की निधि शाह की एंट्री पक्की? Salman Khan के शो में तहलका मचाएंगी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो गई है। दावा है कि अनुपमा एक्ट्रेस निधि शाह इस शो में धमाका करने वाले वाली हैं। निदि को मेकर्स ने अप्रोच किया है।

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 से जुड़े अपडेट आने शुरू हो गए हैं। मेकर्स ने शो की तैयारियां शुरू कर दी हैं और बीते दिनों ये भी खुलासा हो गया था कि सलमान खान भी जल्द ही इस शो की शूटिंग शुरू कर देंगे। इन सबके बीच, बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के कंटेस्टेंट्स के नाम पर चर्चा लगातार हो रही है। अब तक सोशल मीडिया पर कई स्टार्स के नाम सामने आए हैं, जो इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं और इसमें निधि शाह (Nidhi Shah) का नाम भी जुड़ गया है, जो आखिरी बार सीरियल अनुपमा में नजर आई थीं। 'सोएगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे', (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Sanchita Ugale के सुसाइड के बाद Aanchal Khurana ने बताया इंडस्ट्री का घिनौना सच)

anupama actress nidhi shah-salman khan

anupama actress nidhi shah-salman khan (photo credit- instagram)

निधि शाह की होगी बिग बॉस 20 में एंट्री?

अनुपमा फेम निधि शाह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं और मेकर्स ने उन्हें पहले भी बिग बॉस में लाने की कोशिश कर चुके हैं। अब एक बार फिर निधि को शो के लिए अप्रोच किया गया है। दावा है कि मेकर्स अनुपमा फेम एक्ट्रेस निधि को शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं और इस वजह से एक्ट्रेस संग मेकर्स की बातचीत का दौर चल रहा है। फैंस भी निधि को इस शो में देखना चाहते हैं। अनुपमा के बाद निधि स्क्रीन से गायब हो गई हैं। वह सिर्फ सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं, लेकिन फैंस अब उन्हें रियलिटी शोज में धमाका करते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि निधि शो में अगर आती हैं तो वह अनुपमा की चौधी स्टार होगी, जो इस शो में आ रही हैं। निधि से पहले मुस्कान बामने और गौरव कन्ना बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। गौरव इस शो की ट्रॉफी के साथ बाहर आए थे। रुपाली गांगुली भी बिग बॉस के शुरुआती सीजन में नजर आई थीं। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की तरह इंडस्ट्री की भेंट चढ़ीं Sanchita Ugale? चचेरे भाई ने सामने आकर किए शॉकिंग खुलासे)

nidhi shah (photo credit- instagram)

    कब से शुरू होगी शूटिंग

    बिग बॉस 20 की शूटिंग का समय सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान 21 सितंबर से इस सीजन की शूटिंग शुरू करेंगे। इससे पहले वह अपने सारे काम निपटा लेंगे। इस बार मेकर्स बिग बॉस में ओल्ड इज गोल्ड का तड़का लगाएंगे। दावा है कि इस बार शो में पुराने सीजन के कुल 8 कंटेस्टेंट्स को लगाया जाएगा। इसके अलावा 8 नए चेहरों को शो में एंट्री मिलेगी। इस तरह बिग बॉस 20 काफी अलग होगा।

    End of Feed