Bigg Boss 20 Mahhi Vij Dig On Love Gill: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने लोगों के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है। लेकिन 'बिग बॉस 20' में ही कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जिनकी आपसी दुश्मनी शो में दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इन दिनों खासतौर पर लव गिल और माही विज के बीच लगातार झगड़े और विवाद देखने को मिल रहे हैं। माही विज के एक बयान पर तो लव गिल की मम्मी ने भी उन्हें फटकार लगाई थी। लेकिन अब माही विज ने फिर एक बार लव गिल पर तंज कसा है। उन्होंने लव गिल को 'घर तोड़ने वाली' बताया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट OP की हरकतों से परेशान हुईं काशवी! लाइव स्ट्रीम पर किया ब्रेकअप? वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के बीते दिन के एपिसोड में लव गिल और माही विज के बीच फिर से बहस देखने को मिली। इसपर माही विज ने कहा, "मैं उसके लेवल पर जा सकती हूं। ये वीकेंड का वार के बारे में बात कर रही है। मैं इसे तार-तार कर सकती हूं दो सेकंड में। ये रोने लगेगी।" बता दें कि वीकेंड का वार पर सलमान खान ने माही विज को गॉसिप से दूर रहकर अपनी गेम पर ध्यान देने की सलाह दी थी। वहीं लव गिल ने बीते दिन 'बिग बॉस 20' में उन्हें 'पिंग पॉन्ग बॉल' तक कहा। लव गिल ने माही विज को ये कहकर ताना मारा कि ये कभी इधर तो कभी उधर जाती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने खोली पोल, लव-स्काउट पर भी उठाए सवाल (Exc)
लेकिन लव गिल की बात पर माही विज ने भी करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 20' में कहा, "ये मुझे पिंग पॉन्ग बॉल कह रही है। मैं कहूं इसे 'घर तोड़ने वाली?' बकवास कर रही है फालतू की, मैं इसके लेवल पर जाना नहीं चाहती हूं।" बता दें कि माही विज का ये बयान लव गिल, स्काउट ओपी और काशवी हीरानंदानी के विवाद के बीच आया है। दरअसल, काशवी ने कुछ दिनों पहले ही शो पर आकर स्काउट को लव गिल से दूर रहने की सलाह दी थी।
