Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। इस वजह से एक वीकेंड के वार पर पूरा इन दोनों के मुद्दे पर चर्चा भी हो चुकी है। रोहित शेट्टी के समझाने और काशी के शो में आने के बाद लव और स्काउट ने दूरी बना ली थी, लेकिन अब एक बार फिर दोनों की नजदीकियों पर ध्यान गया है। बीते एपिसोड में लव गिल बार बार स्काउट ओपी को गले लगाती हुई नजर आई थीं, जिस पर अब काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) ने रिएक्ट किया है और लव गिल का मजाक उड़ाया है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Ramayana Public Review: रावण-जटायु के युद्ध सीन ने जीता दिल, Yash की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
