Bigg Boss 20 Highlights: अरिश्फा ने किया हंगामा, नॉमिनेशन टास्क में बुरी तरह फंसे स्काउट ओपी और लव गिल

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लगातार हंगामा हो रहा है। बीते एपिसोड में अरिश्फा खान ने सुबह सुबह खूब बवाल किया। इसके बाद नॉमिनेश टास्क में स्काउट ओपी और लव गिल फंस गए।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक के बाद एक नए ड्रामे हो रहे हैं। वीकेंड का वार में स्काउट ओपी (Scout OP) और लव गिल (Love Gill) का शुरू हुआ हंगामा अब तक शांत नहीं हुआ है, लेकिन अब शो में अरिश्फा खान नया बवाल करती हुई नजर आईं। बिग बॉस के बीते एपिसोड में अरिश्फा की गुल्लू कनिका से भयंकर लड़ाई हुई। इतना ही नहीं, माही विज और आम्रपाली के बीच भी तमाशा हुआ, जिसमें गुल्लू और कनिका ने अपनी विशेष टिप्पणी दी। इसके अलावा बिग बॉस के मंगलवार के एपिसोड में क्या क्या हुआ है? आइए आपको बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Shaque' की सक्सेस पार्टी में Jennifer Winget को Parineeti Chopra ने किया नजरअंदाज, अब एक्ट्रेस ने बताया सच

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    अरिश्फा ने सुबह सुबह किया बवाल

    रियलिटी शो बिग बॉस 20 के मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत सुबह के कुकड़ू कु के साथ हुई। कनिका मान, आसिफ खान, स्काउट ओपी और गुल्लू चारों कंटेस्टेंट्स बैड पर थे और उनमें से कोई कंटेस्टेंट्स सो भी रहे थे, जिस वजह से बिग बॉस ने कुकड़ू कु बजाया। इस वजह से माही भड़क जाती हैं और सबको उठाती हैं। इस मौके पर अरिश्फा चारों कंटेस्टेंट्स का नाम लेकर बोल देती हैं कि सब सो रहे हैं। ये बात कनिका को पसंद नहीं आतीं और फिर अरिश्फा की कनिका से बहस हो जाती हैं। हालांकि, कनिका, आसिफ, स्काउट और गुल्लू इसे मजाक में लेते हैं, लेकिन अरिश्फा बोलती रहती हैं, जिस वजह से अरिश्फा की आसिफ से भी बहस हो जाती है और फिर गुल्लू से उसकी लड़ाई हो जाती है। इस मौके पर वह गुल्लू को घटिया इंसान, नाली का कीड़ा जैसे शब्द बोलती हैं और बदले में गुल्लू अरिश्फा को कम पढ़ी लिखी बोल देते हैं, जिस पर अरिश्फा खूब रोती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: CID प्रोड्यूसर B.P. Singh का हुआ निधन, 77 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

      नॉमिनेशन टास्क में लव और स्काउट आमने सामने

      इस मौके पर अरिश्फा को उदिति समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह उदिति को भी सुना देती हैं। इसके बाद किचन में आम्रपाली खाना बना रही होती हैं, तो माही कैप्टन होने की वजह से उसे जल्दी खाना बनाने के लिए बोलती हैं। माही का ऐसा पांच बार बोलने पर आम्रापली चिढ़ जाती हैं और वह भड़क जाती हैं और फिर दोनों की लड़ाई हो जाती है। इस मौके पर कनिका और गुल्लू आम्रपाली को सही बताते हैं। इन सबके बीच लव अपना दर्द कैमरे के सामने बयां करती हैं। इसके बाद अरिश्फा का गंदा कप कनिका छुपा देती हैं, जिस वजह से फिर हंगामा होता है और दोनों की लड़ाई हो जाती है। आखिर में नंबर आता है नॉमिनेशन टास्क का। इस टास्क में माही विज को मौका मिलता है कि वह अपनी मर्जी के एक-एक कंटेस्टेंट को आगे भेजती हैं और टास्क करवाती हैं। इस टास्क में स्काउट लव को नॉमिनेट कर देते हैं। इस टास्क पर ही एपिसोड खत्म होता है।

      End of Feed