Bigg Boss 20: फैमिली वीक में ScoutOP की शक्ल नहीं देखना चाहतीं Kaashvi Hiranandani, बताई शो में न जाने की वजह

Kaashvi Hiranandani on Bigg Boss 20 Family Week: स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने हाल ही में लाइव सेशन के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वो फैमिली वीक में घर के अंदर नहीं जाना चाहती हैं।

Kaashvi Hiranandani on Bigg Boss 20 Family Week: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के फिनाले में अब 4 हफ्ते रह गए हैं। ऐसे में अब घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। जो दोस्त थे वो दुश्मन बन गए हैं, जो दुश्मन थे वो दोस्त बन गए हैं। इसके अलावा दर्शकों को अब घर में होने वाले फैमिली वीक का इंतजार है। इस दौरान कंटेस्टेंट्स अपने परिवार और करीबियों से मिलकर भावुक होते नजर आएंगे। इस बीच गेमर और कंटेस्टेंट स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) ने फैमिली वीक होने को लेकर रिएक्शन दिया है।

Kaashvi Hiranandani on Bigg Boss 20 Family Week

काश्वी हीरानंदानी ने 'बिग बॉस 20' के फैमिली वीक पर दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

काशवी हीरानंदानी 'बिग बॉस 20' के फैमिली वीक में नहीं होंगी शामिल

हाल ही में अपने लाइव सेशन के दौरान काश्वी हीरानंदानी स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने फैमिली वीक में बिग बॉस के घर आने से साफ इनकार कर दिया है। काशवी हीरानंदानी ने खुलासा करते हुए कहा, 'फैमिली वीक के लिए मैं पहले से मना कर चुकी हूं। मुझे प्रोब्लेमाटिक नहीं होना है। मुझे और प्रॉब्लम्स नहीं चाहिए। मुझे बस चिल करना है, बस शो देखना है आप लोगों के साथ और एन्जॉय करना है। तो इस वजह से मैंने बहुत पहले ही मना कर दिया था। मैं ये नहीं कर सकती। मैं सच में फैमिली वीक के दौरान घर में नहीं जाना चाहती हूं।'

End of Feed