Rudraksh Singh Open Up On Entry In Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। शो में इस हफ्ते करीब 11 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 20' को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष सिंह की एंट्री हो सकती है। रुद्राक्ष सिंह बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में नजर आ सकते हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद ईशा सिंह के भाई ने भी चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में लव गिल और Qazi Touqeer ने की तोड़फोड़, फूटा Kanika Mann का गुस्सा
इन स्टार्स का नाम भी आया था सामने
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के लिए अभी तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें एक नाम 'स्प्लिट्जविला' फेम आकृति नेगी का भी था। हालांकि शो की खबरों पर उन्होंने कहा कि वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा नहीं बन रही हैं। उनके अलावा करण वाही और रिया अहिर का नाम भी बहुत बार शो के लिए सामने आ चुका है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा स्टार "बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन कदम रखता है और गेम का रुख बदलता है।
