Bigg Boss 20 Day 8 Highlights: आम्रपाली ने अमन गांधी को दी राज खोलने की धमकी, उदिति ने आसिफ पर लगाया गंदा आरोप

Bigg Boss 20 Day 8 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में भी ढेर सारा हंगामा हुआ। आसिफ और उदिति की लड़ाई हो गई। इसके अलावा नॉमिनेशन में पंगा हुआ।

Bigg Boss 20 Day 8 Highlights: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20 ) अपने ड्रामों के बीच आगे बढ़ रहा है। शो में रोजाना किसी न किसी की लड़ाई होती है और अपकमिंग एपिसोड यानी आठवें दिन भी काफी सारा ड्रामा हुआ। लड़ाई झगड़ों के बीच कंटेस्टेंट्स पर बिग बॉस का गुस्सा फूटा और उन्हें गेम का सही मतलब समझाया गया। बीते एपिसोड की शुरुआत आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और माही विज (Mahhi Vij) की चुगलियों से हुई और खत्म देर रात काजी की मजाक मस्ती के साथ हुआ। आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या क्या हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज और अमन गांधी पर भड़कीं Amrapali Dubey, घर में गर्म हुआ माहौल

Bigg boss 20

Bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    सुबह सुबह उदिति सिंह और आसिफ खान का झगड़ा

    बीते एपोसोड की शुरुआत में सुबह सुबह सभी कंटेस्टेंट्स अपने नाच गाने के साथ उठते हैं और तभी माही, लव और आम्रपाली की चुगली करते हुए दिखाई देती हैं और आम्रपाली, माही विज की चुगली करती हैं। माहौल मस्ती मजाक का होता है और फिर काजी सबको एंटरटेन करते हैं। वह 50 पुशअप करते हैं। इसी दौरान मस्ती मजाक में आसिफ उदिति के हाथ पर ताली मार देते हैं, जिस वजह से वह भड़क जाती हैं और फिर काफी ड्रामा होता है। आसिफ उदिति से माफी मांग लेते हैं, लेकिन उदिति उन पर आरोप लगाती हैं कि उन्होंने जानबूझकर किया, जिसके बाद आसिफ भी पलटवार करते हैं। इसके बाद यंग मैरी कॉम के साथ मस्ती मजाक करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: करण वाही को देखना भी नहीं चाहतीं Uditi Singh! बोलीं- मैं किसी और को पसंद करती हूं...

      नॉमिनेशन में हुआ ड्रामा

      इसके बाद नॉमिनेशन का टाइम आता है और सभी घरवाले दो-दो कंटेस्टेंट्स के नाम लेते हैं और एक दूसरे को नॉमिनेट करते हैं, लेकिन बिग बॉस इस प्रक्रिया को खत्म होने का बाद खारिज कर देते हैं और बताते हैं कि कैसे घर में यंग, आसिफ, स्काउट और रोहैद नॉमिनेशन का डिस्कशन करते हैं। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स को इन चारों की चर्चा से जुड़ा वीडियो भी दिखाया जाता है। इसके बाद बिग बॉस इन चारों कंटेस्टेंट्स को सजा देते हुए सीधा नॉमिनेट कर देते हैं। यंग कैप्टन होने की वजह से बच जाते हैं। अमन और गुल्लू इस मामले का मुद्दा बनाते हैं और काफी बहस होती है।

      आम्रपाली दुबे ने दी अमन गांधी को धमकी

      नॉमिनेशन के बाद घर में लड़ाई चल रही होती है और तभी अमन आम्रपाली की भी लड़ाई हो जाती है। आम्रपाली बार बार अमन को बहस न करने के लिए कहती हैं, लेकिन जब अमन नहीं मानते तो वह सीधा बोलती हैं कि अगर वह बोलेंगी तो सेट की अफवाह भी खोल देंगी। ये सुनकर अमन शांत हो जाते हैं। तब आम्रपाली लव को कहती हैं कि वह सिर्फ सेट का नाम लेकर अमन को डरा रही थीं। लड़ाई झगड़े के बाद आधी रात को काजी का ड्रामा शुरू होता है और वह मैरी कॉम के साथ मस्ती करेत हैं।

      End of Feed