Bigg Boss 20 Day 7 Highlights: सलमान के सामने कनिका ने गुल्लू को किया रिजेक्ट, आम्रपाली ने अरिश्फा को लताड़ा

Bigg Boss 20 Day 7 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नया धमाका हुआ है। शो में वीकेंड का वार के बाद एक साथ कई सारी लड़ाइयां हुईं। आइए आपको रविवार का अपडेट देते हैं।

Bigg Boss 20 Day 7 Highlights: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) अपने ढेर सारे कलेश के साथ आगे बढ़ रहा है और शो का पहला वीकेंड का वार भी हो चुका है। वीकेंड का वार में पहले दिन सलमान खान ने उन लोगों को फटकार लगाई, जिन्होंने पूरे हफ्ते घर में नियमों का उल्लंघन किया है और काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। वहीं, अब वीकेड के वार के दूसरे दिन यानी रविवार को सलमान खान (Salman Khan) ने ढेर सारी मस्ती की और इसके बाद घर में खूब सारी लड़ाइयां भी हुईं। आइए आपको बताते हैं कि रविवार के एपिसोड में क्या क्या हुआ है? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने तलाक की खबरों के बीच किया Gaurav Khanna को अनफॉलो, डिलीट कीं तस्वीरें

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20 (photo credit- instagram)

कनिका और गुल्लू संग सलमान खान की मस्ती

शो में दिखाया गया कि एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात करते हैं और बताते हैं कि उदिति को सबसे कम वोट्स मिले हैं। इसे बाद वह उदिति को समझाते हैं और बताते हैं कि उदिति एक लाइफ के साथ शो में हैं। इसके बाद आम्रपाली दुबे के साथ एक गेम खेलते हैं। वह आम्रपाली को कहते हैं कि वह सबको एक हार्ट या गुस्से वाला इमेजी दे और इसकी वजह भी बताए। इस मौके पर आम्रपाली सबके लिए अपनी राय देती है। इसके बाद आम्रपाली और माही विज मिलकर कनिका मान की एक्टिंग करते हैं। सलमान खान मस्ती मजाक में कनिका मान और गुल्लू को डांस भी करते हैं। ऐसे सलमान की मस्ती चलती रहती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: दूसरे हफ्ते में इन तीन सदस्यों पर गिरी गाज, जल्द होगा सलमान खान के शो से पत्ता साफ

    घर में हुई कई सारी लड़ाइयां

    इसके बाद शो में पहले लव और अरिश्फा की लड़ाई होती है और फिर अरिश्फा आम्रपाली से भिड़ जाती हैं। आम्रपाली अरिश्फा को खूब सुनाती हैं और कहती हैं, 'शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं है, सुपीरियॉरिटी कॉम्प्लैक्स से बाहर निकलो।' इसके अलावा उन्होंने अरिश्फा के पुराना टिकटॉक सफर पर तंज कसते हुए यह भी कहा, 'हमने पढ़ने की उम्र में पढ़ाई की है, टिकटॉक नहीं बनाए हैं।' आम्रपाली की बातों पर अरिश्फा खूब रोती है और कहती हैं कि उससे उसका घर चलता है। इसके बाद घर में यंग और अमन की भी बहस होती है। हालांकि, इन सभी ड्रामे को बाकी घरवाले देखते रहते हैं।

    End of Feed