Bigg Boss 20 Arishfa Khan Scout OP Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' हर दिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। रोजाना शो में दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिससे शो के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ता ही जा रहा है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट ओपी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। वहीं दूसरी ओर आज शो में कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए एक टास्क होने वाला है। लेकिन टास्क के दौरान ही अरिश्फा खान और स्काउट ओपी में जमकर बवाल हुआ। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 20' का प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज और अमन गांधी पर भड़कीं Amrapali Dubey, घर में गर्म हुआ माहौल
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो में नजर आया कि स्काउट ओपी ने कैमरे में देखकर टास्क को लेकर शिकायत की। वह कहते हैं, "बाहर आप लोगों को पता है कि क्या हुआ है, मैं चाहूंगा कि आप लोग उस हिसाब से फैसला लीजिए। इस प्वॉइंट से मुझे आप लोगों की मदद और समर्थन चाहिए।"
स्काउट ओपी को दर्शकों ने लिया आड़े हाथों
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी को देख दर्शकों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "ये कितना रोता है भाई। स्काउट प्लीज चिल रहो। ये गेम तुम्हारे लिए नहीं है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अरिश्फा बहुत अच्छा खेल रही है। 'बच्चों को नियम नहीं मालूम' बोलकर खुद हाथ लगा रहा है। शील्ड से प्रोटेक्ट करो ना।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इस लूजर को देखो अरिश्फा को डरा रहा है और उसे पकड़ रहा है, जो कि नियम के बिल्कुल खिलाफ है।"
