Bigg Boss 20: अरिश्फा खान ने घर में किया बवाल, Kanika Mann से की गंदी लड़ाई, गुल्लू को कहा- 'नाली का कीड़ा'

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरिश्फा खान ने हंगामा किया हुआ है। अरिश्फा कनिका, गुल्लू और आसिफ खान से बुरी तरह लड़ रही हैं।

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के सात हफ्ते पूरे हो गए हैं। कंटेस्टेंट्स ने अपना आधा गेम खेल लिया है और अब इंटरवल के बाद आगे की जर्नी शुरू हो गई है, लेकिन शो में लड़ाई झगड़े अब भी खत्म नहीं हुए हैं। बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान (Arishfa Khan) की हर कंटेस्टेंट से लड़ाई हुई है। कनिका मान (Kanika Mann) और गुल्लू से भी अरिश्फा आए दिन भिड़ जाती हैं और ऐसा एक बार फिर हुआ है। इस बार अरिश्फा ने पूरे घर को अपना दुश्मन बना लिया है और इसकी वजह का खुलासा प्रोमो में हुआ है। प्रोमो में अरिश्फा कनिका, आसिफ खान और फिर गुल्लू से बुरी तरह लड़ती झगड़ती नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: इस्लाम के लिए बदले Bigg Boss 16 के विनर MC Stan, रातों रात छोड़ा नशा-गंदी बातें; रैपिंग से बनाई दूरी?

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    अरिश्फा ने शो में किया बवाल

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सुबह सुबह ही घर में बवाल होता है और ये बवाल बिग बॉस के कुकड़ू कु से शुरू होता है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि सुबह सुबह बिग बॉस की तरफ से गाने बजाने के बाद भी कई कंटेस्टेंट्स अपने बैड से उठते नहीं है और फिर कुकड़ू कु बजता है। इस मौके पर कैप्टन माही विज कंटेस्टेंट्स को उठाने आती हैं, लेकिन अरिश्फा माही को बोल देती हैं कि चार लोग सो रहे थे। ये कनिका, आसिफ भाई और स्काउट। अरिश्फा की बात से कनिका भड़क जाती हैं और फिर दोनों की गंदी लड़ाई हो जाती हैं। इस मौके पर दोनों एक दूसरे को बेवकूफ का टैग देती हैं। इसके बाद अरिश्फा की लड़ाई आसिफ से हो जाती हैं और आसिफ अरिश्फा पर सब कुछ फुटेज के लिए करने का आरोप लगाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Naagin: एकता कपूर को मिली नई नागिन? नए सीजन के लिए दिया बड़ा अपडेट

      गुल्लू से लड़कर रो पड़ीं अरिश्फा खान

      प्रोमो में देखा जा सकता है कि आखिर में लड़ाई में गुल्लू की एंट्री होती हैं और गुल्लू के आते ही अरिश्फा चिढ़ जाती हैं। गुल्लू अरिश्फा का मजाक उड़ाते हैं, जिसके जवाब में अरिश्फा गुल्लू को स्टूपिड कहती हैं तो बदले में गुल्लू भी चिल्लाते हुए स्टूपिड, सिली, नॉनसेंस और कम पढ़ी लिखी कहते हैं। गुल्लू की ये बात अरिश्फा को बुरी लग जाती हैं और फिर वह काफी बवाल करती हैं। इस मौके पर अरिश्फा रो देती हैं और रोते हुए गुल्लू को घटिया और नाली का कीड़ा कह देती हैं।

      End of Feed