Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने घरवालों की गेम को भी दिलचस्प रुख दिया है। 'बिग बॉस 20' में इस सप्ताह अरिश्फा खान के हाथ कप्तानी लगी थी। सभी घरवालों ने अरिश्फा खान के पक्ष में अपना वोट दिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि अरिश्फा खान के हाथ ये कप्तानी टिकी नहीं और बिग बॉस ने उनसे ये चीज छीन ली है। अरिश्फा खान के अलावा बिग बॉस के तीन अन्य सदस्यों पर भी गाज गिरी है। बिग बॉस ने उन्हें साफ चेतावनी दी है कि उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया जा सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ट्रोलिंग के बीच लव गिल ने स्काउट ओपी को बांधी राखी, बोलीं- दुनिया कुछ भी कहे लेकिन...
'बिग बॉस 20' को लेकर बताया जा रहा है कि घर के कई सदस्यों ने अपनी-अपनी ड्यूटी करने से साफ इंकार कर दिया। यहां तक कि कंटेस्टेंट्स नियमों का उल्लंघन करते हुए दिन के वक्त सोते नजर आए। ड्यूटी के चक्कर में अरिश्फा खान और लव गिल की भी जमकर लड़ाई हुई। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में लव गिल और अरिश्फा खान ने एक-दूजे को धक्का दिया। वहीं गुस्से में अरिश्फा खान ने खाना भी उठाकर फेंक दिया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए बिग बॉस ने अरिश्फा खान के हाथ से कप्तानी छीन ली। बिग बॉस का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारियां निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट OP पर अरिश्फा खान ने गिराई गाज, काजी तौकीर सहित ये कंटेस्टेंट्स भी हुए नॉमिनेट
इन तीन कंटेस्टेंट्स पर बरसे बिग बॉस
'बिग बॉस' ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए कनिका मान, स्काउट ओपी और लव गिल को फटकार लगाई। तीनों को कहा गया कि आप लोग नियमों का पालन बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीनों को ही पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया जाएगा। वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि बिग बॉस की फटकार के बाद घर का माहौल क्या रुख लेगा।
