Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने Love Gill पर निकाली सारी भड़ास, आम्रपाली दुबे ने एक झटके में किया एक्सपोज

Bigg Boss 20: रियलियी शो बिग बॉस 20 के मंगलवार के एपिसोड में काफी सारा ड्रामा हुआ। लव गिल और आम्रपाली की लड़ाई हर कोई देखता रह गया। दूसरी तरफ कनिका मान रोती हुई नजर आईं।

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कई सारे ड्रामे हो रहे हैं। शो में एक के बाद एक लड़ाई झगडे़ हो रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी का मुद्दा शांत नहीं हो रहा है। लव और स्काउट एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन दोनों के बारे में पूरे घर में बात हो रही है। सोमवार को घर में नॉमिनेशन टास्क शुरू हुआ था, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स निशाना बने थे और शो काजी-मनीष की लड़ाई पर खत्म हो गया था। मंगलवार की शुरुआत इन्हीं दोनों के साथ हुई है और काफी ड्रामा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या क्या हुआ? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘शराबी’ बनने के लिए Amitabh Bachchan ने सच में पी थी मदिरा? KBC में बिग बी ने बताया 42 साल पुराना राज

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

काजी तौकीर और मनीष गोयल की लड़ाई

    बिग बॉस 20 के मंगलवार के एपिसोड में काजी तौकीर मनीष गोयल को नॉमिनेट करते हैं और इस दौरान वह बार बार मनीष को प्रोफेसर बोलते हैं, जिस वजह से मनीष भड़क जाते हैं और अपना आपा खो देते हैं। इसके बाद काफी ड्रामा होता है और फिर मनीष गोयल को शांत करवाया जाता है। काजी भी भड़क जाते हैं और टास्क आगे बढ़ता है। कनिका का भी नंबर आता है और उन्हें कई कंटेस्टेंट नॉमिनेट करते हैं। इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में उदिति को छोड़कर सभी लोग नॉमिनेट हो जाते हैं। नॉमिनेशन टास्क के बाद भी लड़ाई झगड़े चालू रहते हैं। एक तरफ आम्रपाली दुबे और लव गिल की बहस होती है। दूसरी तरफ कनिका मान और माही विज की बहस होता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से बाहर होंगी Love Gill, कैप्टेंसी टास्क में की घटिया हरकत की मिली सजा?

    आम्रपाली दुबे और लव गिल की हुई लड़ाई

      इसके बाद दिखाया जाता है कि काजी तौकीर बार बार सबसे पूछते हैं कि मनीष को प्रोफेसर बोलेकर क्या गलत कर दिया? इस पर मनीष काजी को खुद से दूर रहने के लिए कहते हैं और इसी वजह से दोनों के बीच बहस हो जाती है। मनीष गोयल प्रोफेसर शब्द से ट्रिगर होते हैं और इसकी वजह कनिका, गुल्लू और लव गिल से पूछते हैं। मनीष खुलासा करते हैं कि जब वह 12 साल के थे तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिस वजह से वह सुसाइड तक करने वाले थे। ये बताकर वह इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद आम्रपाली दुबे स्काउट को लव गिल के बारे में समझाती हैं कि कैसे उन्होंने लव को स्काउट से दूर रहने के लिए कहा था। ये बात लव सुन लेती हैं और फिर वह चिल्लाने लगती हैं। इस मौके पर स्काउट का गुस्सा लव गिल पर फूटता है और फिर आम्रपाली दुबे लव गिल पर खूब चिल्लाती हैं।

      कनिका मान रोईं

      शो में आगे दिखाया गया कि लव लड़ाई के बाद काफी बुरा महसूस करती हैं और अकेले गार्डन में होती हैं। इसी मौके पर कनिका मान गुल्लू को बताती हैं कि वह समझ नहीं पा रहीं कि क्या वह गलत इंसान का साथ दे रही हैं। इस मौके पर वह लव के क्लियर जवाब ना देने की वजह से अच्छा महसूस नहीं करतीं। कनिका बताती हैं कि वह इसी वजह से शो में रिश्ते नहीं बनाना चाहती थीं। अगले दिन शो में कनिका और गुल्लू की बात जारी होती है। वह लव से खुश नहीं होते। इसके बाद दाल का पानी यंग के कपड़े पर गिरने की वजह से काफी तमाशा होता है।

      End of Feed