Bigg Boss 20: शो से बाहर आकर Aasif Khan ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट, फैंस से किया खास वादा

Aasif Khan First Post After Bigg Boss 20 Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से बाहर आकर आसिफ खान ने अपना पहला पोस्ट किया है। इस मौके पर आसिफ ने फैंस से खास वादा किया है।

Aasif Khan First Post After Bigg Boss 20 Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में बीते वीकेंड का वार में शॉकिंग एविक्शन हुआ। आसिफ खान (Aasif Khan) शो से बाहर हो गए हैं। आसिफ शो के मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे थे। शुरुआती हफ्तों में दावा था कि आसिफ बिग बॉस के टॉप 5 में पहुंचेंगे, लेकिन अब वह शो से बाहर हो गए हैं। बिग बॉस 20 से बाहर आकर आसिफ ने अपना पहला पोस्ट किया है। इस पोस्ट में आसिफ ने फैंस के लिए भावुक कर देने वाली लाइन लिखी और एक वादा भी किया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'मैनेजर ने मेरी चेस्ट दबाई', Sonarika Bhadoria संग हुई थी गंदी हरकत, याद कर नम हुईं एक्ट्रेस की आंखें

bigg boss 20 aasif khan

bigg boss 20 aasif khan (photo credit- instagram)

आसिफ खान का फैंस से वादा

    आसिफ खान ने बिग बॉस 20 से बाहर आकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो उनके एविक्शन का है। इस वीडियो में आसिफ काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं और सलमान खान उन्हें शो से बाहर आने के लिए कहते हैं। इस वीडियो के साथ आसिफ ने लिखा, 'धन्यवाद, बिग बॉस। धन्यवाद, घरवालो। धन्यवाद, दर्शकों। ये सफर मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा रहेगा। फिल्हाल के लिए, बिग बॉस का घर से विदा ले रहा हूं। लेकिन वादा है, हम जल्दी ही फिर मिलेंगे। तथास्तु।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Nomination: घरवालों ने एक-दूसरे को बनाया निशाना, ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

    आसिफ खान को मिले थे सबसे कम वोट्स

      बता दें कि बिग बॉस 20 में बीते हफ्ते आसिफ खान के साथ कनिका मान और स्काउट ओपी नॉमिनेशन में फंसे हुए थे। कनिका के पास दो लाइफलाइन थी और आसिफ-स्काउट के पास एक-एक लाइफलाइन थी, लेकिन आसिफ को बीते हफ्ते सबसे कम वोट मिले। इस वजह से वह शो से सीधा बाहर हो गए। आसिफ के जाने से स्काउट ओपी और यंग डीएसए काफी इमोशनल हो गए।

      आसिफ खान का गेम

      बता दें कि शो में आसिफ खान का गेम शुरुआती हफ्तों में काफी मजबूत दिख रहा था। उनका अपना एक ग्रुप था, जिसमें आसिफ के साथ आम्रपाली दुबे, लव गिल, यंग डीएसए और स्काउट ओपी थे। हालांकि, आसिफ की लव के साथ काफी बहसबाजी हो चुकी है और इसी वजह से उन्होंने ग्रुप में बैठना बंद कर दिया था। शो में लड़ाई झगड़ों के बाद आसिफ ने सोलो खेलने का फैसला लिया और उनके इस कदम की सलमान खान ने तारीफ भी की थी।

      End of Feed