Bigg Boss 19 Written Updates: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को जल्द ही विनर मिलने वाला है। ट्रॉफी को जीतने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स पूरी मेहनत कर रहे हैं। गौरव खन्ना से अमाल मलिक तक हर रोज कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। अशनूर के पिता हाल ही में शो में आए थे। वहीं गौरव खन्ना की वाइफ ने भी शो में कदम रखा था। आज के एपिसोड में मालती चाहर के भाई और भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने एंट्री ली। उन्होंने घर में आते ही गर्दा उड़ा दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- malti chahar/ tanya mittal instagram
दीपिक चाहर ने मचाया तहलका
बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में क्रिकेटर दीपक चाहर बहन मालती से मिलने घर में एंट्री की और उन्होंने शहबाज बदेशा को उनकी फैमिली बैकग्राउंड पर कमेंट करने के लिए कड़ी फटकार लगाई। दीपक ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए कितनी मेहनत की, और ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। फिर वे आमल मल्लिक की तरफ मुड़े और बोले कि घर से बाहर निकलकर पुराने एपिसोड देख लो, मालती ने कभी तुम्हारे खिलाफ कुछ नहीं कहा।दीपक ने आगे कुनिका सदानंद को भी घेरा, जब उन्होंने मालती को 'लेस्बियन' कहा था। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी गंदी बातें बिल्कुल गलत हैं और मालती का सम्मान करना चाहिए। इससे फरहाना भट्ट भी भड़क गईं और मालती से बहस शुरू कर दी, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
भावुक हुईं तान्या मित्तल
तान्या मित्तल से मिलने उनके भाई अमितेष आते हैं। इस दौरान तान्या काफी ज्यादा भावुक हो जाती हैं। तान्या ने भाई की आरती की है और फिर भाई के कंधे पर सिर रख अपने घरवालों के बारे में बाते करती हैं। वहीं दूसरी तरफ घर में शगबाज के पिता की एंट्री होती है। शहबाज के पिता संतोख सिंह सुख अमाल और शहबाज की दोस्ती की तारीफ करते हैं। वहीं शहबाज उदास हो जाते हैं वो चाहते थे कि उनसे मिलने उनकी बहन शहनाज गिल आए। बता दें घर में संतोख ने शहबाज बदेशा का खूब मजाक उड़ाया। बीच-बीच में तन्या मित्तल की तारीफ करते हुए बोला, 'मैं तो तन्या का बहुत बड़ा फैन हूं भाई'
