Bigg Boss 19: गौरव खन्ना का टूटा कैप्टेंसी का सपना, जंगली बिल्ली बन एक दूजे को नोचेंगी तान्या-मालती

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (BB 19) में आज कैप्टेंसी टास्क होगा जिसमें प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा के बीच मुकाबला होगा। वहीं तान्या मित्तल अमाल मलिक को इस्तेमाल कर मालती चाहर को पोक करेगी लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के 30 अक्टूबर एपिसोड कि शुरुआत हुई थी कैप्टेंसी की दावेदारी टास्क से जहां अशनूर कौर लास्ट राउन्ड के विनर मृदुल तिवारी और तान्या मित्तल को घोषित करती हैं। टास्क खत्म होता है और प्रणित-शहबाज और गौरव खन्ना-मालती चाहर जोड़ी के बीच टाई हो गया। तान्या मित्तल नीलम और कुनिका संग गौरव खन्ना के गेम प्लान को लेकर बातचीत करती हुई नजर आईं। वहीं किचन एरिया में फरहाना भट्ट मालती चाहर को सब्जी के बचे छिलके साफ करने को कहती है। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस होती है। समय गुजरता है रात में फरहाना भट्ट मालती चाहर का नाम प्रणित मोरे संग जोड़ेंगी। पहले तो ये बात मजाक में चल री होगी लेकिन थोड़ी देर बार प्रणित मोरे को पसंद नहीं आएगा कि फरहाना जानबूझकर उनका नाम मालती से जोड़ रही हैं। दोनों के बीच जमकर तू तू मैं मैं होगी। बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को असेंबली रूम में बुलाकार प्रणित-शहबाज और गौरव खन्ना-मालती चाहर में से किसी एक जोड़ी को चुनने का फैसला देते हैं जिसे वो अपने घर का नया कैप्टेन देख सकते हैं। आखिर में आकार फरहाना भट्ट गौरव खन्ना को धोखा देकर प्रणित और शहबाज का नाम चुनती है। गौरव खन्ना को दिल से कैप्टेन बनना चाहते थे उनका सपना टूट गया और वह उदास नजर आए। गौरव खन्ना फरहाना से गुस्सा हैं क्यूंकी कंटेस्टेंट अच्छी दोस्त बनने का नाटक कर रही थी।

BB 19 Update

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में आगे तान्या मित्तल मालती चाहर के समान से अमाल मलिक का स्वेटर निकालकर पहन लेगी। तान्या को मजा आ रहा है कि मालती को जलन हो रही है। वहीं मालती भी कहती हैं कि अब वो तान्या को इस चीज के लिए बकशेंगी नहीं। तान्या और मालती को देख नीलम भी मजे में अमाल का स्वेटर पहन लेती हैं। अगली सुबह लड़ाई की जड़ बना नाश्ता। फरहाना चाहती थी कि घर में परांठे बने क्यूंकी वो पोहा-उपमा खाकर परेशान हो गई हैं। वहीं अशनूर नाश्ते में अपने दोस्तों के लिए पोहा बना लेंगी, बस ये देख फरहाना भट्ट को लड़ने का एक और मौका मिल गया। फरहाना का मानना है कि पूरा घर अभिषेक-अशनूर की वजह से नॉमिनेट हुआ तो खाना बनाने का जिम्मा भी उनका होना चाहिए। इस लड़ाई में तान्या अशनूर को अभिषेक की गर्लफ्रेंड कह देंगी जिससे चल रही लड़ाई और बढ़ जाएगी। बाथरूम एरिया में मालती अमाल के सारे कपड़े जो उनके पास थे तान्या मित्तल को लौटा देंगी। दोनों के बीच चल रही अमाल मलिक को लेकर कोल्ड वॉर काफी मजेदार हैं।

End of Feed