Bigg Boss 19 Written Update: अमाल मलिक ने सरेआम खुद को माना 'दोगला', शहबाज के निकलते ही शो को मिले टॉप 6

Bigg Boss 19 Written update 30 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' का 30 नवंबर का एपिसोड भी धमाकेदार रहा। शो में अमाल मलिक ने स्वीकार किया कि वह 'दोगले' हैं। तो वहीं शहबाज बडेशा के एविक्शन के बाद शो को उनके टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए।

Bigg Boss 19 Written update 30 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाल और कमाल देखने को मिलता है। 'बिग बॉस 19' का 30 नवंबर का एपिसोड भी धमाकेदार रहा। जहां कई मेहमानों ने बिग बॉस 19 में आकर वीकेंड का वार की शोभा बढ़ाई तो वहीं एक एविक्शन के बाद सलमान खान के शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए।

bigg boss 19 latest news (61)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में वीकेंड का वार का दूसरा दिन भी जोरों-शोरों से शुरू हुआ। सबसे पहले कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती का टेस्ट हुआ, जिसमें उन्होंने एक-दूजे के लिए अपने दिल की बात कही। फरहाना भट्ट ने बताया कि उन्हें लगा था कि तान्या मित्तल को अमाल मलिक से प्यार हो गया है। वहीं दूसरी ओर गौरव खन्ना और प्रणित मोरे में स्टैंडअप कॉमेडियन ने टीवी एक्टर को मैनिपुलेटिव कहा। हालांकि गौरव ने इस बात को स्वीकार भी किया। लेकिन इसी बीच तान्या मित्तल और गौरव खन्ना की बहस छिड़ गई, जिसमें सलमान खान ने अनुपमा एक्टर को सपोर्ट किया। टास्क में आगे शहबाज बडेशा और अमाल मलिक की दोस्ती का टेस्ट हुआ। अमाल मलिक ने स्वीकार किया कि कई बार वह दोगले रहे हैं। वहीं शहबाज ने उन्हें 'कान का कच्चा' कहा। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें अमाल और मालती की बढ़ती नजदीकी से परेशानी थी।

End of Feed