Bigg Boss 19 Written Update: खाने पर छिड़ी फरहाना और गौरव के बीच जंग, मालती ने खोली अमाल मलिक की पोल

Bigg Boss 19 Written Update 3 December, 2025: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के बीते दिन के एपिसोड में जहां मीडिया राउंड में गौरव खन्ना भावुक हो गए तो वहीं दूसरी ओर खाना बनाने की ड्यूटी को लेकर उनके और फरहाना भट्ट के बीच तकरार हुई।

Bigg Boss 19 Written Update 3 December, 2025: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, इसके एपिसोड और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में दिखाया गया कि मीडिया राउंड जारी रहा, जिसमें घरवालों ने तीखे सवालों का सामना तो किया ही, साथ ही गौरव खन्ना इस बीच भावुक भी हो गए। वहीं मीडिया राउंड के बाद घर में एक बार फिर से घमासान हो गया। गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच खाना बनाने की ड्यूटी को लेकर जमकर झगड़ा हुआ।

bigg boss 19 written update (13)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत में दिखाया गया कि तान्या मित्तल ने मीडिया राउंड को पॉजिटिव लिया, तो वहीं अमाल मलिक ने कहा कि आगे के सवाल और मुश्किल हो सकते हैं। शो में कंटेस्टेंट्स एक बार फिर से मीडिया के सामने बैठे, जहां सबसे पहले फरहाना भट्ट से उनके 'दो पैसे की औरत' अपशब्द को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में फरहाना भट्ट ने स्वीकार किया कि कई बार उन्होंने गलत चीजें कही हैं। वहीं अमाल मलिक से पूछा गया कि क्या वह और मालती चाहर पहले कभी मिले थे या उनके बीच कुछ था। ऐसे में अमाल मलिक ने बताया कि वे मिले जरूर थे, लेकिन उनके बीच कुछ भी नहीं था। तान्या मित्तल से पूछा गया कि वह जरा-जरा सी बात पर रो पड़ती हैं, लेकिन मीडिया राउंड में इतने तीखे सवालों पर भी उनके आंसू नहीं निकले। तान्या मित्तल ने मीडिया राउंड में बताया कि अपने भाई को देखकर वह इसलिए भावुक हो गई थीं, क्योंकि इससे पहले उनके पास घर से जुड़ी कोई भी याद नहीं थी। 'बिग बॉस 19' में मालती चाहर से उनके फरहाना भट्ट को लेकर ऑब्सेशन के बारे में पूछा गया, जिसपर एक्ट्रेस ने बताया कि वह नहीं बल्कि फरहाना झगड़े के लिए उनके पीछे आती हैं।

End of Feed