Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी की कैप्टेंसी में पड़ी फूट, कुनिका सदानंद ने जमकर किया घर में तमाशा

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कल के एपिसोड में दिखाया गया था कि कैप्टेन मृदुल तिवारी की कैप्टेंसी की नीव हिल चुकी है। वहीं दूसरी तरफ कुनिका सदानंद घर में जमकर तमाशा करेंगी वो भी बरतों को जोर-जोर से पीटकर। यहाँ पढ़िए रिटेन अपडेट।

Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की शुरुआत हुई थी अशनूर कौर से जो अमाल मलिक को सफाई देते हुए बताती हैं कि उसने और अभिषेक बजाज ने मिलकर कभी बिना माइक के बातचीत बाथरूम में नहीं की। फरहाना भट्ट बीच में आकार अमाल को अशनूर से बात करने को मना करेगी कि तभी दोनों के बीच विवाद शुरू हो जाएगा। फरहाना भट्ट का कहना था कि अशनूर की कौर की माफी फेक है। बहसबाजी चल ही रही होगी कि फरहाना भट्ट से अशनूर का बचाव करने के लिए पप्रणित मोरे बीच में आकार खड़े हो जाएंगे। फरहाना जैसे ही साइड करने के लिए प्रणित मोरे को टच करेगी तो दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच गरमा गर्मी शुरू हो जाती है। फरहाना अशनूर को घटिया कहती हैं तो वहीं किचन एरिया में कुनिका सदानंद गौरव खन्ना को उनके फैसले के लिए खरी खोटी सुनाती हुई नजर आई। नीलम भी मृदुल को बताती हैं कि एक कैप्टेन के तौर पर उनकी कहानी गलती हुई। अशनूर शहबाज से भी माफी मांगेगी और एक बार फिर फरहाना बीच में आ कूद पड़ेंगी। इस पूरे तमाशे से प्रणित मोरे अशनूर और अभिषेक को वहाँ से ले जाएगा और समझाएगा कि वो अपनी गलतियों को घरवालों के आगे सही ना ठहराएं।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एपिसोड में आगे फरहाना भट्ट को पछतावा होगा कि आखिर उन्होंने अभिषेक-अशनूर को नॉमिनेट क्यूं नहीं होने दिया। कंटेस्टेंट गली देंगी तो गौरव खन्ना उन्हे कहेंगे कि वो गली मत दें। कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और तान्या मित्तल किचन ड्यूटी करने से मना करेंगी क्यूंकी कैप्टेन मृदुल ने सही फैसला नहीं लिया। अब ऐसे में मृदुल कैप्टेन होकर खाना और रोटी बनाएंगे। मृदुल सजा देते हुए अभिषेक-अशनूर को डिनर बनाने की सजा देंगे। मालती प्रणित और अशनूर को रोटी बेलना सिखाएंगी लेकिन अभिषेक बजाज चाहते हैं कि चावल बनाए जाए अपनी मनमानी की जाए। जहां एक तरफ किचन एरिया में गौरव, मृदुल, अशनूर, अभिषेक और प्रणित काम करेंगे तो वहीं नीलम, तान्या और कुनिका स्विमिंग पूल में मस्ती करेंगी। बेडरूम एरिया में अमाल, शहबाज और नीलम मृदुल को भड़काने की कोशिश करेंगे कि उसे सिर्फ यूज किया जा रहा है। तान्या बर्तन धोने से मना कर देंगी तो मृदुल ही सारे बर्तन धोएंगे। सोने से पहले तान्या अशनूर के वजन के बारें में बात करेंगी कि वो घर में इतना जिम करती हैं लेकिन कोई फरक नहीं दिख रहा।

End of Feed