Bigg Boss 19 Written Update: हार का मुंह देखते ही तान्या मित्तल का चढ़ा पारा, जीतकर भी खुश नहीं हुईं फरहाना

Bigg Boss 19 Written Update 26 November 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का 26 नवंबर का एपिसोड भी धमाकेदार रहा। शो में कंटेस्टेंट्स ने टिकट टू फिनाले टास्क की दावेदारी के लिए टास्क खेला। लेकिन टास्क के बीच तान्या मित्तल और अशनूर कौर की जमकर लड़ाई हुई।

Bigg Boss 19 Written Update 26 November 2025: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 19' ने अपने हर एक एपिसोड के साथ छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' का हर एक एपिसोड टीवी पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। वहीं आज के एपिसोड में भी कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार से लेकर तकरार तक खूब देखने को मिली। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपनी दोस्ती की ताकत दिखाते हुए टास्क में जीत दर्ज कर ली तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स हार का मुंह देखकर हताश नजर आए। 'बिग बॉस 19' के आज के एपिसोड में धमाल और कमाल दोनों ही दिखाई दिया।

bigg boss 19 latest news (56)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले की दावेदारी के लिए टास्क का ऐलान किया, जिसके तहत गार्डन में आग का दरिया बनाया गया। इस टास्क में जहां दो प्रतियोगी होते तो वहीं दो उनके हेल्पर होते। सबसे पहला टास्क अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच हुआ, जिसमें गौरव खन्ना जहां अशनूर के हेल्पर बने तो वहीं प्रणित मोरे तान्या मित्तल के हेल्पर बने। लेकिन टास्क में रणनीति और बल का इस्तेमाल करते हुए अशनूर कौर ने जीत दर्ज की, जिससे तान्या मित्तल हताश हो गईं। उन्होंने अशनूर कौर पर आरोप लगाया कि वह हमेशा ही ग्रुप में खेली हैं और इसलिए कभी फिनाले में नहीं जा पाएंगी। यहां तक कि उन्होंने गौरव का नाम लेकर भी बहुत बुरा-भला कहा, जिसपर गौरव खन्ना ने ताना मारा कि तान्या का चेहरा सबके सामने आ गया। अच्छाई का नाटक इसका खत्म हो गया।

End of Feed