Bigg Boss 19 Written Update 25 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच प्रतियोगिता बढ़ती ही जा रही है। शो का आज का यानी 25 नवंबर का एपिसोड भी धमाल और कमाल से भरा नजर आया। जहां एक तरफ ड्यूटी को लेकर फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा में झगड़ा हो गया तो वहीं दूसरी ओर बिग बॉस ने घर में टिकट टू फिनाले टास्क का ऐलान किया। साथ ही कंटेस्टेंट्स से ये भी पूछा कि क्या मालती चाहर और शहबाज बडेशा को इस टास्क का हिस्सा होना चाहिए या नहीं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट गौरव खन्ना की गेम के बारे में बात करते दिखे। दोनों ने कहा कि वह टॉप 5 के लायक नहीं हैं। वहीं बिग बॉस ने आगे टिकट टू फिनाले टास्क का ऐलान किया। शो में दिखाया गया कि बिग बॉस सभी घरवालों को असेंबली रूम में बुलाते हैं, लेकिन शहबाज बडेशा और मालती चाहर को बाहर भेज देते हैं। वह बाकी घरवालों से पूछते हैं कि वे दोनों वाइल्डकार्ड आए थे, ऐसे में उन्हें इस टास्क का हिस्सा बनना चाहिए या नहीं? अशनूर कौर और फरहाना भट्ट को छोड़कर बाकी सभी घरवाले शहबाज बडेशा और मालती चाहर के पक्ष में वोट देते हैं। बिग बॉस 19 में इस टास्क के बाद दिखाया गया कि प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा मिलकर तान्या व फरहाना का मजाक उड़ाते हैं।
'बिग बॉस 19' में आज देखने को मिला कि ड्यूटीज को लेकर फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा की लड़ाई हो गई। दरअसल, फरहाना भट्ट की प्लेट गंदी थी, जिसे शहबाज बडेशा ने धुलने के लिए कहा। लेकिन फरहाना का कहना था कि उन्होंने उस प्लेट में कुछ नहीं खाया है तो वह उसे बिल्कुल नहीं धुलेंगी। ऐसे में शहबाज बडेशा ने कहा कि वह प्लेट को बेड पर रख देंगे। शहबाज की बात से फरहाना का पारा चढ़ गया और धुलने की जगह उन्हें प्लेट तोड़ दी। इसका टुकड़ा उड़कर तान्या मित्तल के पास गिरा, जिससे वह डर गईं। वहीं बाकी घरवालों ने फरहाना भट्ट के इस काम पर सवाल खड़ा किया। फरहाना भट्ट की इस हरकत से तान्या मित्तल रोने लगीं और बोलीं कि मेरे साथ सुबह से ही कुछ न कुछ हो रहा है तो मुझे डर लग रहा है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि अमाल मलिक और शहबाज बडेशा की दोस्ती में भी दरार दिखी। दरअसल, अमाल ने कहा कि वह टिकट टू फिनाले फरहाना को दे देंगे, क्योंकि उसका आगे जाना मुश्किल है। लेकिन ये बात शहबाज बडेशा को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा कि तेरे कोई कान भर रहा है। बदले में अमाल ने जवाब दिया कि मुझसे लाइन क्रॉस मत करना। वहीं जब ये बात शहबाज बडेशा ने गौरव खन्ना को बताई तो उन्होंने कहा कि अमाल शुरू से ही दो तरफ खेलने की कोशिश कर रहा है। वह सबके साथ अच्छा बनकर रहता है। तू ही उसके साये में है। ऐसे में शहबाज ने भी जवाब दिया कि मैं अब अपनी गेम खेलूंगा।
