Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट ने पार की बतमीजी की हदें, अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी बना घर का मुद्दा

Bigg Boss 19: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि घर में राशन टास्क होता है जिसकी विनर बन फरहाना भट्ट रहीं। दूसरी तरफ अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी घरवालों का नया मुद्दा बनी। यहाँ पढ़िए 24 सितंबर के एपिसोड का रिटेन अपडेट।

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के 24 सितंबर के एपिसोड कि शुरुआत हुई थी प्रणित मोरे और अमाल मलिक की लड़ाई से। इस दौरान आवेज दरबार कहते हैं कि तान्या की वजह से अमाल मलिक ने गाली देना शुरू किया। ये सुन तान्या आवेज पर भड़क जाती है। वहीं प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज बिग बॉस से गुजारिश करते हैं कि अमाल धक्का दे रहे हैं तो एक्शन लीजिए। तभी बिग बॉस कप्तान अभिषेक कुमार को एप रूम में बुलाकर एक विशेष अधिकार देते हैं कि घर में मौजद महिला सदस्यों में से वो किसी एक को चुने जो कैप्टेंसी की अगली दावेदारी के लिए खड़ी होंगी। अभिषेक अपनी दोस्त अशनूर कौर को चुनते हैं लेकिन बदले में बिग बॉस घर को सिर्फ 75% ही राशन देते हैं। ये देख सीक्रेट रूम में बैठी नेहल चुड़ासमा अभिषेक के इस फैसले की आलोचना करती हैं।

bigg boss 19

Image Source: Jio Hotstar

बिग बॉस घरवालों को हॉल में इकट्ठा कर अभिषेक का फैसला तो सुनाते ही हैं साथ ही राशन टास्क की भी घोषणा करते हैं। इस हफ्ते कैप्टेंसी के दो दावेदार फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और अशनूर कौर दोनों ही ड्रोन बनेंगी जिन्हे राशन के डब्बे कलेक्ट करने थे। बसीर संग मिलकर फरहाना कैप्टेंसी की दावेदार बनने के लिए राशन की बली चढ़ा देती है तो दूसरी तरफ घरवालों के लिए राशन बचाती हुई नजर आई थी। हालांकि ये टास्क फरहाना भट्ट जीत जाती है और अशनूर कौर संग उनकी भयंकर लड़ाई हुई।

End of Feed