Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Episode: रोहित शेट्टी ने होस्टिंग संभालते ही मचाया धमाल, कुनिका- अमाल की लगाई क्लास

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 16, 2025, 09:34 AM IST

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Episode 84 Written Updates: टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वॉर एपिसोड में जमकर धमाल मचा। इस बार सलमान खान (Salman Khan) की जगह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने होस्टिंग संभाली और आते ही गदर काट दिया। तो चलिए जानते हैं शो में क्या-क्या हुआ।

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Episode 84 Written Updates: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार वीकेंड का वॉर एपिसोड में काफी कुछ नया देखने को मिला। सलमान खान की जगह खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने होस्टिंग संभाली और अमाल मलिक (Amaal Mallik), शहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) की क्लास लगा दी। रोहित शेट्टी ने एक ही दिन में धमाल मचा दिया। तो चलिए जानते हैं इस बार वीकेंड का वॉर एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ।

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Episode 84 Written Updates

Image Source: Bigg Boss 19 Show

रोहित शेट्टी ने लगाई क्लास

रोहित ने कुनिका सदानंद से पूछा कि वो क्यों जीतेगी, तो कुनिका सदानंद बोली कि वो जेन-जेड के साथ को-एक्जिस्ट कर रही है। वहीं फरहाना बोली कि वो जीतने की हकदार है क्योंकि वो रीयल है और अकेले खेल रही है। रोहित ने मालती की तारीफ की कि कभी-कभी वो सबसे सेंसिबल रहती है और दिल को छूने वाली बातें कहती है। फिर रोहित ने प्रणीत से पूछा कि उन्होंने अभिषेक की जगह अशनूर कौर को क्यों चुना, तो प्रणित मोरे (Pranit More) ने शो में सेंसिबल रहने के पॉइंट्स बताए। रोहित ने अशनूर कौर को गौरव का 'प्यादा' कहा और बोला कि अपना गेम खेलो, थोड़ा डिस्टेंस रखो।

End of Feed