Bigg Boss 19 Voting Trend: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' मजेदार गेम और टास्क से भरा हुआ है। वहीं इसके कंटेस्टेंट्स भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हर सप्ताह कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं और जिस किसी को सबसे कम वोट मिलता है, उसे घर छोड़कर जाना पड़ता है। वहीं इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' के करीब 6 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, आवेज दरबार और नीलम गिरी का नाम शामिल है। वहीं अब इन कंटेस्टेंट्स से जुड़ा वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ चुका है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वोटिंग ट्रेंड ने दर्शकों की एक्साइटमेंट भड़ा दी है। बिग बॉस ताजा खबर की पोस्ट के मुताबिक, वोटिंग ट्रेंड में टीवी के ग्रीन फ्लैग यानी गौरव खन्ना नंबर 1 पर चल रहे हैं। उन्हें इस सप्ताह सबसे ज्यादा वोट हासिल हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मृदुल तिवारी, तीसरे स्थान पर प्रणित मोरे, चौथे नंबर पर अशनूर कौर और पांचवे नंबर पर आवेज दरबार को जगह मिली है। लेकिन 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले हैं, वह नीलम गिरी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नीलम गिरी को इस सप्ताह घर से बेघर होना पड़ सकता है। लेकिन 'बिग बॉस 19' के कुछ फैनपेज का कहना है कि अगर मेकर्स वोट के हिसाब से चलते हैं तो नीलम गिरी इस हफ्ते एविक्ट होंगी।
मृदुल तिवारी या गौरव खन्ना पर गिर सकती है गाज!
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी को कई बार टोका जा चुका है कि वह शो में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में फैनपेज का कहना है कि मेकर्स आपसी सहमति से भी किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं और इस प्रक्रिया में वह मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना को निशाना बना सकते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार पर गेम क्या रुख लेगी।
